एक्सप्लोरर

Imran Khan on US: 'अगर फिर PM बना तो...', अमेरिका को लेकर इमरान खान का बयान

Imran Khan News: इमरान खान खुले तौर पर अमेरिका पर उन्हें सत्ता से हटाने का आरोप लगाते हुए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू के नाम का जिक्र करते रहे हैं.

Imran Khan Remark Over America: पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) लाहौर स्थित अपने घर पर सेहत लाभ ले रहे हैं, इस दौरान उनके रुख में बेहद तब्दीली देखी जा रही है. भारत (India) के प्रति रुख नरम करने के बाद अब उन्होंने अमेरिका (Amercia) को लेकर नरमी दिखाई है. 

दरअसल, इमरान खान अमेरिका पर उन्हें पाकिस्तान की सत्ता से बेदखल करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाते रहे हैं. यहां तक कि इमरान खान मीडिया में खुले तौर पर अमेरिका के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं. 

क्या कहा इमरान खान ने?

अब इमरान खान ने कहा है कि वह फिर से चुने जाने पर अमेरिका के साथ संबंध सुधारना चाहते हैं और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें बेदखल करने के लिए उसे दोषी नहीं ठहराते हैं. इसी महीने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद इमरान खान सेहत लाभ लेते हुए कई मीडिया संस्थानों को इंटरव्यू दे रहे हैं. एक ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स को दिए साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि वह अब अमेरिका को दोष नहीं देते हैं और दोबारा चुने जाने पर सम्मानजनक संबंध चाहते हैं. उल्लेखनीय है कि इमरान के साजिश वाले आरोप से पीएम शहबाज शरीफ और अमेरिका दोनों इनकार करते आए हैं.

इमरान खान ने कहा, ''जहां तक मेरा सवाल है, बात खत्म हो गई है, यह मुझ पर निर्भर है.'' अखबार ने इमरान खान के हवाले से लिखा, ''जिस पाकिस्तान का नेतृत्व मैं करना चाहता हूं, उसके सभी के साथ अच्छे संबंध होने चाहिए, खासकर अमेरिका के साथ. अमेरिका के साथ हमारा संबंध मालिक-नौकर या स्वामी-दास के रिश्ते के रूप में रहा है और हमें किराये की बंदूक की तरह इस्तेमाल किया गया है लेकिन उसके लिए मैं अमेरिका से ज्यादा अपनी सरकारों को दोष देता हूं.''

क्या है डोनाल्ड लू प्रकरण?

70 वर्षीय इमरान खान इसी साल अप्रैल में विश्वास मत हार गए थे और उन्हें पीएम की कुर्सी गंवानी पड़ी थी. इमरान ने मौजूदा पीएम शहबाज शरीफ और अमेरिका के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया था. इमरान खान ने मध्य और दक्षिण एशिया के लिए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू का नाम लेते हुए उन पर पाकिस्तानी राजदूत को धमकाने का आरोप लगाया था. 

इमरान ने कहा था कि लू ने अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत असद मजीद को धमकी दी थी कि अविश्वास मत के जरिये इमरान खान को नहीं हटाए जाने के परिणाम गंभीर होंगे. इमरान ने इस संबंध में दूतावासों के बीच संवाद के लिए इस्तेमाल होने वाले साइफर (कोड संदेश) हाथ लगने का दावा किया था. 

इमरान खान ने यह भी कहा

इसी साल मई में पाकिस्तानी अखबार डॉन ने कहा था कि इमरान खान ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में लू को बर्खास्त करने की मांग की. उन्होंने कहा था, ''कल्पना कीजिए कि 22 करोड़ की आबादी वाले देश के राजदूत से यह कहना कि आप अपने प्रधानमंत्री से छुटकारा पा लीजिए.''

इमरान ने दावा किया था कि उनके खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव विदेशी साजिश का परिणाम था क्योंकि इस्लामाबाद, चीन और रूस जैसे देशों के साथ अपनी स्वतंत्र विदेश नीति अपना रहा था. उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें सत्ता से हटाने के लिए विदेश से फंड भेजा रहा था.

यह भी पढ़ें- Explained: Istanbul ब्लास्ट से तुर्की के निशाने एक बार फिर कुर्द, कौन हैं ये लोग और क्या है विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: 'अगर बच्चों का हत्यारा जिंदा है तो...', नेतन्याहू की मौत की अफवाह खारिज होने पर भड़की ईरान की IRGC
Live: 'अगर बच्चों का हत्यारा जिंदा है तो..', नेतन्याहू की मौत की अफवाह खारिज होने पर भड़का ईरान
Donald Trump: 'मजे के लिए हमला कर सकता हूं', ट्रंप ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर अटैक की फिर दी धमकी
'मजे के लिए हमला कर सकता हूं', ट्रंप ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर अटैक की फिर दी धमकी
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
नॉर्थ कोरिया ने किया मल्टीपल रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम का परीक्षण, तानाशाह किम जोंग के साथ बेटी ने भी देखा LIVE
नॉर्थ कोरिया ने की मल्टीपल रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम की टेस्टिंग, किम जोंग के साथ बेटी ने देखा LIVE

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
Tofu Vs Paneer: टोफू या पनीर... किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, वेट लॉस के लिए क्या है बेहतरीन?
टोफू या पनीर... किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, वेट लॉस के लिए क्या है बेहतरीन?
Embed widget