एक्सप्लोरर

चरित्रहीन हैं इमरान खान, भेजते हैं अश्लील मैसेज: PTI महिला सांसद

तहरीक-ए-इंसाफ की महिला नेता आयशा गुलालई ने इमरान पर आरोप लगाने के बाद पार्टी और नैशनल असेंबली, दोनों की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. आयशा ने इमरान खान पर पार्टी की महिला नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

इस्लामाबाद:  नवाज शरीफ की सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाने वाले पाकिस्तान के मशहूर नेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के खिलाफ सनसनीखेज आरोप सामने आए हैं. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ इमरान पर उन्हीं की पार्टी की एक महिला नेता ने अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है.

तहरीक-ए-इंसाफ की महिला नेता आयशा गुलालई ने इमरान पर आरोप लगाने के बाद पार्टी और नैशनल असेंबली, दोनों की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. आयशा ने इमरान खान पर पार्टी की महिला नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया है. हालांकि पीटीआई ने इन आरोपों को खारिज करते हुआ कहा है कि आयशा ने पैसे के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएलएन) को अपनी 'आत्मा' बेच दी है.

साउथ वजीरिस्तान के आदिवासी इलाके से आने वाली आयशा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि पीटीआई से जुड़ी महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है. पार्टी छोड़ने की घोषणा करते हुए आयशा ने कहा, ‘’मेरी ईमानदारी मेरे लिए सबसे अधिक मायने रखती है और जब बात सम्मान और इज्जत की हो मैं समझौता नहीं कर सकती.’’

आयशा ने मैसेज की जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा, ‘’वे इतने घटिया हैं कि कोई भी उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकता.’’ खान पर निशाना साधते हुए आयशा ने कहा कि वह 'मानसिक समस्या' से जूझ रहे हैं और अपने से बेहतर लोगों से उन्हें जलन होती है.

आयशा ने खैबर-पख्तूनख्वा की पीटीआई सरकार और चीफ मिनिस्टर परवेज खट्टक पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. आयशा ने इमरान खान को चरित्रहीन बताते हुए दो नंबर का पठान कहा है.

आयशा ने इमरान पर आरोप लगाया कि उन्होंने पाकिस्तान को इंग्लैंड समझ रखा है. हालांकि पार्टी को छोड़ते हुए आयशा ने पीएमएलएन में शामिल होने से इनकार किया, लेकिन नवाज की तारीफ भी कर दी. आयशा ने कहा कि नवाज शरीफ भ्रष्ट हो सकते हैं लेकिन महिलाओं की इज्जत नहीं करने का आरोप आप उनपर नहीं लगा सकते. आयशा ने नवाज को खानदानी आदमी बताया.

आयशा गुलालई संघ शासित आदिवासी इलाके (Fata) से महिलाओं के लिए रिजर्व सीट पर नैशनल असेंबली के लिए चुनी गई थीं. पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने आयशा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने पैसों के लिए अपनी आत्मा पीएमएलएन को बेच दी है. चौधरी ने कहा, ''लोगों को खरीदना पीएमएलएन की पुरानी तरकीब है और उन्होंने (आयशा) खुद को बेच दिया. उनका इस्तेमाल किया गया है और उन्हें 24 घंटे में भुला दिया जाएगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget