एक्सप्लोरर

कश्मीरियों का हक नहीं कुचलने देंगे, लोगों को पाक के खिलाफ भड़काया जा रहा: इमरान ख़ान

कश्मीर मुद्दे पर बातचीत करते हुए इमरान खान ने क्षेत्र में मानवाधिकार उल्लंघन के लिए भारत की निंदा की. इमरान ने कहा, "वो कश्मीरियों के आजादी के इन्किलाब को दबाने में कभी सफल नहीं होंगे." इमरान ने हालांकि यह भी कहा कि कश्मीर के मसले का हल दो पड़ोसियों के बीच बातचीत से ही निकल सकता है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर फिर से द्विपक्षीय बातचीत से बाहर जाने का आरोप लगाया है. इमरान का दावा है कि भारत में चंद महीनों बाद आम चुनाव होना है और इसी के मद्देनजर लोगों को पाकिस्तान के खिलाफ भड़काया जा रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि भारत को कश्मीरियों का हक नहीं कुचलने देंगे. जियो न्यूज की मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने ये बयान तुर्की के समाचार प्रसारक 'टीआरटी' के साथ बातचीत के दौरान दिया.

साक्षात्कार में इमरान ने कहा कि दो परमाणु संपन्न पड़ोसी देश द्विपक्षीय मुद्दों के प्रस्ताव पर युद्ध के जरिए पहुंचे, यह आत्महत्या जैसी बात होगी. इमरान खान ने कहा, "दोनों देश शीतयुद्ध बर्दाश्त नहीं कर सकते." पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बीते सप्ताह दो दिन के दौरे पर तुर्की में थे. उन्होंने दावा किया कि देश में होने वाले आम चुनाव की वजह से भारत कई बार द्विपक्षीय बातचीत से बाहर चला गया.

उनके मुताबिक, "हमने भारत से कहा कि अगर वो एक कदम बढ़ाते हैं तो हम दो कदम बढ़ाएंगे. लेकिन पाकिस्तान की तरफ से बातचीत की पेशकश को भारत कई बार खारिज कर चुका है." कश्मीर मुद्दे पर बातचीत करते हुए इमरान खान ने क्षेत्र में मानवाधिकार उल्लंघन के लिए भारत की निंदा की. इमरान ने कहा, "वो कश्मीरियों के आजादी के इन्किलाब को दबाने में कभी सफल नहीं होंगे." इमरान ने हालांकि यह भी कहा कि कश्मीर के मसले का हल दो पड़ोसियों के बीच बातचीत से ही निकल सकता है.

आपको बता दें कि उरी सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा भारत के जवानों की हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान से द्विपक्षीय बातचीत बंद कर दी है. भारत का कहना है कि धमाकों के बीच बातचीत की आवाज़ सुनाई नहीं देती. भारत की मांग है कि पाकिस्तान को पहले आतंकवादी गतिविधियां बंद कर देनी चाहिए. ऐसे करने के बाद ही बातचीत संभव है. हालांकि, पाकिस्तान आतंक पर तो लगाम लगाने में सफल नहीं हो पा रहा लेकिन भारत के साथ बातचीत के लिए हरसंभव दांव-पेच लगा रहा है.

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक : फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget