एक्सप्लोरर

Pakistan: इमरान खान और शहबाज शरीफ आमने-सामने, पूर्व पीएम ने बातचीत के दावे को किया खारिज

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार पर जल्द चुनाव कराने की तारीख घोषित करने का दबाव बनाने के मकसद से इमरान खान रैली निकाल रहे हैं.

Imran Khan News: पाकिस्तान में आया सियासी भूचाल थमता नजर नहीं आ रहा. बीते दिन (29 अक्टूबर) प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने दावा किया था कि इमरान खान ने एक कॉमन फ्रैंड के माध्यम से बातचीत की पेशकश की थी. रविवार (30 अक्टूबर) को इमरान खान (Imran Khan) ने प्रधानमंत्री शरीफ के इस दावे को खारिज कर दिया. 

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह उस व्यक्ति से बात नहीं करते जो प्रतिष्ठान के जूते पॉलिश करता है और कार की डिक्की में छिपकर उनसे मिलने जाता है. इमरान खान ने पीएम शहबाज शरीफ के इस दावे को खारिज किया कि उन्होंने एक कॉमन कारोबारी दोस्त के जरिए प्रधानमंत्री से संपर्क किया था और नए सेना प्रमुख की नियुक्ति और चुनाव की तारीख पर बात करने की पेशकश की थी. 

सरकार और इमरान में नहीं हो रही सुलह

वहीं रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सरकार और इमरान खान के बीच चल रही किसी भी बातचीत या सुलह की अफवाहों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि कोई बातचीत नहीं हो रही है. इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था कि एक कॉमन फ्रैंड के माध्यम से इमरान दो मसलों पर बात करना चाहते थे. इसमें नए सेना प्रमुख की नियुक्ति और जल्दी चुनाव की तारीख के मामले शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने इन मसलों पर बातचीत करने से इनकार कर दिया. 

क्या कहा था शहबाज शरीफ ने?

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के उत्तराधिकारी की नियुक्ति के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है. तीन साल के सेवा विस्तार पर चल रहे 61 वर्षीय जनरल बाजवा 29 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे. उन्होंने कहा कि मैंने इमरान खान के साथ चार्टर ऑफ डेमोक्रेसी और चार्टर ऑफ इकोनॉमी पर चर्चा करने की पेशकश की थी. 

इमरान खान निकाल रहे रैली

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने शुक्रवार (28 अक्टूबर) से लॉन्ग मार्च शुरू किया है. पूर्व प्रधानमंत्री जल्द चुनाव की मांग को लेकर ये रैली निकाल रहे हैं. उनकी पार्टी पीटीआई (PTI) ने इसे हकीकी आजादी मार्च नाम दिया है. 

ये भी पढ़ें- 

Pakistan News: क्या इमरान खान और शहबाज़ शरीफ में होगी सुलह? राष्ट्रपति अल्वी करेंगे सरकार से बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget