एक्सप्लोरर

Imran Khan Case: जेल में अब इत्र लगाएंगे इमरान खान, वेस्टर्न टॉयलेट से लेकर नया वॉशरूम तक, सलाखों के पीछे पूर्व पीएम को मिलेंगी ये सुविधाएं

Imran Khan in Attock Jail: बुशरा बीबी की शिकायत के बाद इमरान खान को जेल में कई तरह की नई सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं. पंजाब के आईजी ने जेल पहुंच कर सुविधाओं का जायजा लिया है.

Imran Khan In Jail: तोशाखाना मामले में जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कई तरह की नई सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है. इस बात की जानकारी खुद इमरान खान ने दी है. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री तोशाखाना मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद अटक जेल में बंद हैं, जहां रविवार को पंजाब के आईजी जेल मियां फारूक नजीर ने पहुंच कर इमरान खान को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने जेल अधिकारियों के हवाले से बताया कि इमरान खान को जेल कानून के तहत बिस्तर, तकिया, गद्दा, कुर्सी और एयर कूलर मुहैया कराया गया है.  इसके साथ ही, उन्हें एक पंखा, नमाज के लिए कमरा, शहद, अंग्रेजी अनुवाद के साथ कुरान, एक अखबार, थर्मस, टिशू पेपर और इत्र भी मुहैया कराया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, जब पंजाब आईजी जेल नजीर ने जेल में पूर्व प्रधानमंत्री से मुलाकात की तो उन्होंने जेल मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा, जिसपर खान ने संतुष्टि जाहिर की. 

बुशरा बीबी ने जताई थी चिंता 

गौरतलब है कि इमरान खान इस महीने की शुरुआत में तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में सजा सुनाए जाने के बाद अटक जेल में बंद हैं. जिसको लेकर उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. बुशरा बीबी ने दावा किया था कि अटक जेल में इमरान खान को 'जहर' दिया जा सकता है. जिसके बाद से जेल में इमरान खान को मिलने वाली सुविधाओं में बहुत बदलाव हुआ है. 

मिली ये सुविधाएं 

रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान को नया वॉशरूम मुहैया कराया गया है, जिसमें एक वेस्टर्न टॉयलेट सीट, एक वॉश बेसिन है. इसके साथ ही वाशरूम में साबुन की एक टिकिया, एक एयर फ्रेशनर तौलिया और टिशू पेपर रखे गए हैं. इतना ही नहीं, पूर्व प्रधानमंत्री को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए पांच डॉक्टरों को नियुक्त किया गया है, जिनमें से प्रत्येक आठ घंटे काम करेंगे. आईजी जेल की मंजूरी से पीटीआई प्रमुख को विशेष भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि डॉक्टर द्वारा जांच के बाद एक विशेष टीम द्वारा खान को खाना परोसा जाएगा .

गृह सचिव को लिखा था पत्र 

बता दें कि इससे पहले बुशरा बीबी ने पंजाब के गृह सचिव को पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने पीटीआई प्रमुख को उनकी सामाजिक और राजनीतिक स्थिति के अनुसार जेल में बी श्रेणी की सुविधाएं प्रदान की जाने की मांग की थी. इसके साथ ही बुशरा बीबी ने 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट से इमरान के बिगड़ते स्वास्थ्य पर गंभीरता से ध्यान देने का आग्रह किया था. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Imaan Mazari Arrest: पाकिस्तान में देशद्रोह के मामले में जमानत मिलने के कुछ देर बाद ही इमान मजारी हुईं गिरफ्तार, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget