एक्सप्लोरर

Bharat Ki Baat: इमरान खान ने की नई नौटंकी, चाइनीज डेलीगेट के सामने मसखरी कर उड़वाया अपना ही मज़ाक

पाकिस्तान की महंगाई से त्रस्त जनता के लिए क्रूरता ये है कि जनता को महंगाई की ठोकर मारकर, इमरान खान जोकर बन गए और अपने विपक्षियों को विदेशियों के सामने जलील करने लग गए.

नई दिल्लीः पाकिस्तान में जनता मंहगाई से मरी जा रही है, ना उसके पास खाने को कुछ है, लोग सब्जी तक नहीं खरीद पा रहे हैं लेकिन इससे पाकिस्तान के सियासदानों को कोई फर्क नहीं पड़ता है. जैसे सूर्य की सतह तक पहुंचना नामुमकिन है वैसे ही पाकिस्तान के नेताओं के दिमाग को ठीक कर पाना भी मुश्किल नहीं, नाममुमकिन है. हालात बेहद खराब हैं और पाकिस्तान की जनता मंहगाई से त्रस्त है लेकिन पाक पीएम इमरान खान हैं कि अब भी कश्मीर का राग अलापे जा रहे हैं.

अब जरा कल्पना कीजिए जिसके घर में खुद खाने को दाने नहीं है वो पड़ोसी बाशिंदों की फिक्र में 12 बीघे गेहूं दान करने की बात करे तो कैसा लगेगा, पाकिस्तान के प्रधान की इस सोच पर तरस आता है और हम भी सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि महंगाई की चिंता देखकर आम इंसान को नींद कैसे आती होगी. पाकिस्तान में महंगाई का शासन हो गया, सब कुछ महंगा हो गया , बस सस्ता इंसान है और इस पर क्रूरता ये कि जनता को महंगाई की ठोकर मारकर, इमरान खान जोकर बन गए और अपने विपक्षियों को विदेशियों के सामने जलील करने लग गए.

वीर सावरकर को भारत रत्न देने के लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं, गृह मंत्रालय ने संसद को बताया

Bharat Ki Baat: इमरान खान ने की नई नौटंकी, चाइनीज डेलीगेट के सामने मसखरी कर उड़वाया अपना ही मज़ाक

महंगाई की मार से पाकिस्तान लाचार है लेकिन दो दिन की छुट्टी से लौटे पाक पीएम इमरान खान ने छुट्टी से लौटते ही कश्मीर पर जहर उगला और अपने देश में महंगाई के लिए पुरानी सरकार को दोष दे डाला. पाकिस्तान में बन रहे चाइनीज कॉरिडोर पर बात शुरू हुई तो चीनियों को लगा आज बात मुकम्मल होकर रहेगी लेकिन उन्हें क्या पता था कि यहां मुद्दे की बात पर की जगह मजाक होने वाला है. बात तो सीपैक पर होनी थी लेकिन सी-पैक वाले तमाम चाइनीज डेलीगेट के सामने इमरान खान ने जो कहा उसे बकवास से ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता.

महाराष्ट्र में सस्पेंस बरकरार, संजय राउत बोले- सरकार बनाने में समय लगता है

इमरान खान ने ऐसा क्या कहा दरअसल इमरान खान अपने विरोधी पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो का मजाक उड़ा रहे थे लेकिन उस रौ में वो ये भूलते चले गए कि वो जो एक्टिंग कर रहे थे, उसमें उन्हीं का मजाक उड़ रहा था. इमरान खान ने बाकायदा नौटंकी की और बिलावल भुट्टो की मिमिक्री कर इमरान चर्चा में आ गए. चाइनीज डेलीगेट के सामने इमरान खान ने जो मसखरी की अब उसका सभी जगह मजाक उड़ रहा है.

Bharat Ki Baat: इमरान खान ने की नई नौटंकी, चाइनीज डेलीगेट के सामने मसखरी कर उड़वाया अपना ही मज़ाक

पाकिस्तान में महंगाई/कर्ज का आतंक पाकिस्तान में महंगाई दर जो पिछले साल तक 3.9 फीसदी थी वो इस साल दोगुने के करीब 7.3 फीसदी हो गई है. एक आखिरी उम्मीद इमरान से ही थी लेकिन वो भी कश्मीर पर जहर उगलने के अलावा और कुछ करते दिख नहीं रहे हैं. एक साल में इमरान ने 7,50,900 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया है. जितना इमरान ने एक साल में कर्ज लिया वो पाकिस्तान के सालाना बजट 8,23,800 करोड़ से थोड़ा ही कम है और ये पाकिस्तान की खस्ता हालातों को बयां करता है.

Exclusive: साइकिल पर सवार मंत्री ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सुझाए ये 5 उपाय

सवाल तो यही है कि इमरान ने पाकिस्तान को कहां का छोड़ा, हर पाकिस्तानी पर 15,603 रुपये का कर्ज और लाद दिया. पाकिस्तानियों पर कर्ज लदा, पाकिस्तानी रुपये का दाम घटा, मंहगाई बढ़ी, जनता मरी और अब जनता इमरान से कहने लगी है, कुर्सी है तुम्हारा ये जनाज़ा तो नहीं है, इस महंगाई का कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget