एक्सप्लोरर

चीन में क्यों तोड़ी जा रही हैं मस्जिदें, क्या कहती है ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट? 

China Mosque Demolition: 2016 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन के भीतर धर्मों के 'चीनीकरण' पर जोर दिया था. यानी उन्होंने किसी भी धर्म को जबरन चीनी मान्यताओं और परंपरा से जोड़ने की वकालत की थी.

ह्यूमन राइट्स वॉच की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन में मस्जिदों को बड़े पैमाने पर तोड़ा जा रहा है या फिर उनमें बदलाव किए जा रहे हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन में करीब दो करोड़ लोग इस्लाम को मानते हैं. ह्यूमन राइट्स वॉच ने कहा है कि चीन के मुस्लिम इबादतगाहों को तोड़ने का मामला इस्लाम को दबाने के प्रयास को तौर पर देखा जाना चाहिए. 

धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर चीन की नीति?

चीनी कानून लोगों को आधिकारिक तौर पर स्वीकृत परिसर में केवल पांच आधिकारिक मान्यता प्राप्त धर्मों के प्रैक्टिस की इजाजत देता है. ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन के भीतर धर्मों के 'चीनीकरण' पर जोर दिया था. यानी उन्होंने किसी भी धर्म को जबरन चीनी मान्यताओं और परंपरा से जोड़ने की वकालत की थी. इसके बाद से ही चीन में धर्म के ऊपर सरकार का नियंत्रण मजबूत हो गया. 

साल 2018 में चीनी सरकार ने आदेश दिया था कि सरकारी अधिकारियों को इस्लामी स्थलों पर सख्ती से नियंत्रण करना चाहिए. इसके अलावा अधिकारियों को आदेश मिला कि वे इस्लामी इबादतगाहों को ज्यादा से ज्यादा तोड़े और और निर्माण की मंजूरी कम से कम दें. रिपोर्ट के अनुसार, चीनी अधिकारियों ने शिनजियांग के बाद चीन में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले निंग्जिया और गांसु के उत्तरी इलाकों में सैकड़ों मस्जिदों को बंद कर दिया है या उनमें बदलाव करा दिया है.

ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्ल्यू) के शोधकर्ताओं ने कहा कि चीनी सरकार निंग्ज़िया स्वायत्त क्षेत्र और गांसु प्रांत में मस्जिदों की संख्या में काफी कमी कर रही है. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने लंबे समय से चीन के धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों पर कड़ी पकड़ बनाए रखी है. 

चीन ऐसा क्यों कर रहा है?

एचआरडब्ल्यू में चीन की कार्यवाहक निदेशक माया वांग ने ब्रितानी अखबार द गार्जियन को दिए इंटरव्यू में कहा, "मस्जिदों को बंद करना, तबाह करना और उनका पुनर्निर्माण करना चीन में इस्लाम के चलन पर अंकुश लगाने के व्यवस्थित प्रयास का हिस्सा है."

चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी सरकार इस्लामी इबादतगाह का एकीकरण करना चाहती है, उसी कड़ी में मस्जिदों को या तो तोड़ा जा रहा है या फिर उन्हें नए तरीके से बनाया जा रहा है. गौरतलब है कि जिन मस्जिदों को नए तरीके से बनाया जा रहा है उसमें चीन की परंपरा को दर्शाया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें:

गाजा में संभावित युद्धविराम के बाद नेतन्याहू को नुकसान, इजरायल को फायदा, जानें कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget