एक्सप्लोरर

Sun Death Photos: हमारे सूरज की 'मौत' होगी तो कैसा होगा स्पेस में नजारा? NASA की इन तस्वीरों से समझें

Sun Death News: क्या आपको मालूम है जब हमारे सूर्य की मौत होगी, तो नजारा कैसा होगा. NASA के जरिए शेयर की गईं तस्वीरों ने इस राज से पर्दा उठाया है.

Sun Death: ब्रह्मांड में मौजूद हर चीज एक न एक दिन खत्म हो जाएगी. हमारे सूरज की भी एक दिन मौत हो जाएगी. जिस वक्त सूरज अपने आखिरी पलों में होगा, उस वक्त वह सौरमंडल में मौजूद सभी ग्रहों को निगल जाएगा. सुनने में ये भले ही डरावना लगे, मगर ऐसा होने में अभी पांच अरब साल का वक्त है. हालांकि, कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनके जरिए ये जाना जा सकता है कि सूर्य की मौत के वक्त नजारा कैसा होगा.

दरअसल, अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को लेकर बताया गया है कि जब हमारे सूर्य की मौत होगी, तो नजारा कुछ ऐसा ही होगा. नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप (JWST) के जरिए कैमरे में कैद की गई तस्वीरें ब्रह्मांड में मौजूद रिंग नेबुला की है, जिसे Messier 57 के तौर पर जाना जाता है. तस्वीर में रिंग नेबुला को कई रंगों में देखा जा सकता है, जो कि निकल रही गैस है. 

Sun Death Photos: हमारे सूरज की 'मौत' होगी तो कैसा होगा स्पेस में नजारा? NASA की इन तस्वीरों से समझें

(रिंग नेबुला की तस्वीर-NASA)

क्या है रिंग नेबूला? 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, रिंग नेबुला हमारे सूर्य की तरह मरते हुए एक तारे से बना है. पृथ्वी से इसकी दूरी 2600 प्रकाशवर्ष है. सितारे की मौत के बाद कई तरह के गैस और पदार्थ निकल रहे हैं, जिसकी वजह से इसे ऐसा आकार मिला है. पहले भी रिंग नेबुला की तस्वीर ली गई है, मगर जेम्स द्वारा खीचीं गई नई तस्वीर ज्यादा साफ है. इसमें रिंग नेबुला के किनारों पर मौजूद रिंग को साफ तौर पर देखा जा सकता है. 


Sun Death Photos: हमारे सूरज की 'मौत' होगी तो कैसा होगा स्पेस में नजारा? NASA की इन तस्वीरों से समझें

(रिंग नेबुला से निकलती रोशनी-NASA)

रिंग नेबुला की अलग-अलग तस्वीरों का विश्लेषण करके रिसर्चर्स ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इस तरह के ऑब्जेक्ट के तैयार होने के पीछे क्या वजह है. अंतरिक्ष में मौजूद इस तरह की चीजें आगे कैसा व्यवहार करती हैं. इस पर भी स्टडी हो रही है. रिंग नेबुला की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसे एक छोटे टेलिस्कोप के जरिए भी देखा जा सकता है. 


Sun Death Photos: हमारे सूरज की 'मौत' होगी तो कैसा होगा स्पेस में नजारा? NASA की इन तस्वीरों से समझें

(रिंग नेबुला की दो तस्वीरें-NASA)

सूर्य की मौत के समय कैसा होगा नजारा?

वैज्ञानिकों का मानना है कि आज से पांच अरब साल बाद हमारा सूर्य एक बड़े लाल सितारे में बदल जाएगा. अभी सूर्य का जो आकार है, वह उससे 100 गुना ज्यादा बड़ा होगा. इसके बाद सूर्य से कई तरह की गैस और धूल निकलने लगेंगी, जो इसके द्रव्यमान का आधा होंगी. सूर्य का कोर एक बौने सितारे में तब्दील हो जाएगा, जो हजारों सालों तक चमकता रहेगा. हमारा सूर्य बिल्कुल रिंग नेबुला के आकार का हो जाएगा. 


Sun Death Photos: हमारे सूरज की 'मौत' होगी तो कैसा होगा स्पेस में नजारा? NASA की इन तस्वीरों से समझें

(सूर्य की मौत के बाद कुछ ऐसा ही होगा नजारा-NASA)

सूर्य की मौत की वजह से पृथ्वी पर मौजूद सभी तरह का जीवन खत्म हो जाएगा. सौरमंडल में मौजूद सभी ग्रह, क्षुद्रग्रह, पत्थर, चंद्रमा सब खत्म हो जाएंगे. एक तरह से सूर्य इन सभी चीजों को निगल जाएगा. जिस तरह से पटाखों को जलाने के बाद उसमें से कई तरह के केमिकल निकलते हैं और रंग-बिरंगी रोशनी होती है. ठीक वैसे ही सूर्य की मौत के बाद भी देखने को मिलेगा. बहुत कम उम्मीद है कि इंसान इस नजारे को देखने के लिए जिंदा बचें.

यह भी पढ़ें: क्या आप अंतरिक्षयात्री बन सकते हैं? NASA के इस सवाल का जवाब देकर घर बैठे करें खुद का टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget