एक्सप्लोरर

भारी विरोध के बाद हांगकांग सरकार ने पीछे खींचे कदम, टाला विवादित प्रत्यर्पण बिल

प्रदर्शन के आयोजक रविवार को भी विशाल रैली करने की योजना बना रहे हैं जिसे लेकर तनाव बढ़ रहा है.

हांगकांग: बीजिंग समर्थक हांगकांग की मुख्य नौकरशाह कैरी लाम ने शनिवार को कहा कि चीन को प्रत्यर्पण की अनुमति देने वाला ‘विभाजक’ विधेयक निलंबित रहेगा. एक सप्ताह तक चले जबरदस्त प्रदर्शनों के बाद लाम ने इस संबंध में अपनी सरकार के रुख में बदलाव किया है. दरअसल, लाम पर इस विवादास्पद विधेयक को रोकने के लिए अपने राजनीतिक सहयोगियों और सलाहकारों का भी दबाव पड़ रहा था.

लाम ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार ने विधेयक में संशोधन संबंधी प्रक्रिया को स्थगित करने, समाज के सभी तबकों के साथ बातचीत की प्रक्रिया फिर से शुरू करने, और इस सिलसिले में अधिक कार्य करने तथा समाज के विभिन्न विचारों को सुनने का फैसला लिया है.’’

लाम ने कहा, ‘‘इस कार्य के लिए कोई समय सीमा तय करने का हमारा कोई इरादा नहीं है और हम अगला कदम उठाने का फैसला करने से पहले सुरक्षा मामलों पर विधायी परिषद के सदस्यों के साथ मशविरा करने का वादा करते हैं.

लाम ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

इस विधेयक पर आलोचना बढ़ने के साथ बीजिंग में कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं के बीच भी बेचैनी बढ़ने लगी थी. लाम ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन उसी सरकारी परिसर में किया जिसका इस हफ्ते की शुरूआत में प्रदर्शनकारियों ने घेराव किया था.

साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट ने बताया कि लाम ने शुक्रवार रात अपने सलाहकारों की एक आपात बैठक बुलाई, जबकि पास के शहर शेंझेन में चीनी अधिकारियों ने भी गतिरोध दूर करने की राह तलाश करने के लिए बैठक की.

जारी रहेगा प्रदर्शन

प्रदर्शन के आयोजक रविवार को भी विशाल रैली करने की योजना बना रहे हैं जिसे लेकर तनाव बढ़ रहा है. बहरहाल, प्रदर्शनकारी इस विधेयक को पूरी तरह से वापस लेने की मांग कर रहे हैं, ना कि महज टालने के लिए कह रहे हैं.

गौरतलब है कि हांगकांग में 1997 के बाद ये सबसे बड़े विरोध प्रदर्शन थे. 1997 में हांगकांग को चीन को सौंपे जाने के दौरान यहां हजारों लोगों ने प्रदर्शन किए थे. बुधवार को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे और रबड़ की गोलियां चलाई थीं.

क्या है प्रत्यर्पण कानून? हांगकांग के प्रत्यर्पण कानून के मुताबिक दुनिया के कई देशों के साथ कोई समझौता नहीं है. इस कारण अगर कोई व्यक्ति अपराध कर हांगकांग पहुंच जाता है तो उसे प्रत्यर्पित नहीं किया जा सकता. चीन भी ऐसे देशों में शामिल है. लेकिन, अब हांगकांग की सरकार इस मौजूदा कानून में संशोधन कर रही है. इसके बाद लोगों को चीन, ताइवान और मकाऊ भी प्रत्यर्पित किया जा सकेगा. बिश्केक में भी इमरान खान ने तोड़ी प्रोटोकॉल, पाक का किरकिरी करने वाला Video वायरल बंगाल में करीब 1000 डॉक्टरों का इस्तीफा, ममता के सामने रखी ये बड़ी शर्त, मुश्किल में मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget