एक्सप्लोरर

Abby Choi Killing: हांगकांग की मॉडल की हत्या कर फ्रिज में रखी बॉडी, ससुर ने रची थी हत्या की साजिश

Hong Kong News: खूबसूरत मॉडल एब्बे चोई की हत्या कर ससुराल वालों ने बॉडी को फ्रिज में रखा हुआ था जिसे देख पुलिस हैरान रह गयी. बताया जा रहा है कि मॉडल की हत्या का मास्टरमाइंड उसका पूर्व ससुर ही है.

Hong Kong Murder Case: हांगकांग की एक चर्चित मॉडल की मौत के बाद उसके पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने मॉडल के लाश के टुकड़ों को बरमाद किया है जिन्हें देख हर कोई हैरान रह गया. पूर्व पति के साथ मॉडल के पूर्व ससुर की भी भूमिका बेहद संदिग्ध है. अनुमान है कि मॉडल की हत्या का मास्टरमाइंड पूर्व ससुर ही है. मॉडल की पहचान एब्बी चोई के रूप में हुई है. 

पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड के बारे में बताया कि मॉडल के शरीर के कुछ टुकड़े हांगकांग में एक किराए के घर में रेफ्रिजरेटर के भीतर से मिले हैं. बताया जा रहा है कि एब्बी चोई हांगकांग की बेहद लोकप्रिय मॉडल थी. कम समय में एब्बी ने खूब लोकप्रियता बटोरी. सिर्फ 28 साल की एब्बी एक युवा और तेजी से आगे बढ़ती हुईं मॉडल थीं. वह इसी महीने मोनाको नामक मैग्जीन के कवर पेज पर आई थीं. 

पुलिस अधीक्षक एलन चुंग ने इस मामले को लेकर मीडिया से बताया कि रेफ्रिजरेटर के अंदर एक महिला का अंग मिलना हैरान करने वाला था. उन्होंने कहा कि चोई के पूर्व पति के पिता, मां और बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर हत्या का आरोप लगाया जाएगा. उसके पूर्व पति की तलाश जारी है.  रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस को इस मॉडल की लाश लुंग मेई के एक घर में मिली है. 

रेफ्रिजरेटर के अंदर मिले शरीर के अंग 

उन्होंने बताया कि पुलिस को वहां पीड़िता का आईडी कार्ड, क्रेडिट कार्ड और अन्य सामान के साथ रेफ्रिजरेटर के भीतर से दो पैर मिले हैं. सूप के बर्तनों में ह्यूमन टिशू पाया गया जबकि पीड़ित का सिर, धड़ और हाथ घटनास्थल पर नहीं थे. जिसकी तलाश की जा रही है. 

ससुर था हत्याकांड का मास्टरमाइंड 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मॉडल के पूर्व ससुर, जो खुद पुलिस में हैं, हत्या के असली मास्टरमाइंड हैं. पुलिस का मानना है कि एब्बी का अपने पूर्व पति और अपने ससुराल वालों के साथ 100 मिलियन हांगकांग डॉलर की संपत्ति को लेकर वित्तीय विवाद था, जिसे वह बेचना चाहती थी. इस बात को लेकर आये दिन विवाद होता रहता है. 

ये भी पढ़ें: US Presidential Election: अमेरिका का विरोध करने वाले देशों को सबक सिखाएंगी निक्की हेली, चीन- पाकिस्तान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget