एक्सप्लोरर

विरोधी प्रत्यर्पण बिल के खिलाफ हांगकांग में विरोध प्रदर्शन जारी, करीब 1 लाख लोग सड़कों पर उतरे

चीन ने इन विरोध प्रदर्शनों को आतंकी गतिविधि करार दिया है. उसने शेनझेन के पास सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है. पिछले सप्ताह प्रदर्शनकारियों ने हवाईअड्डे पर कब्जा कर लिया था, जिसके कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं.

हांगकांग: बीजिंग की गंभीर चेतावनियों को दरकिनार करते हुए एक लाख से अधिक की संख्या में लोगों ने यहां रविवार को लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. प्रदर्शनकारी काले कपड़े पहने हुए थे. बारिश के बावजूद विक्टोरिया पार्क प्रदर्शनकारियों से भर गया, और उसके बाद भी लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा और इस तरह पार्क के बाहर सभी सड़कें भी प्रदर्शनकारियों से भर गईं.

यह विरोध प्रदर्शन एक प्रत्यर्पण विधेयक के खिलाफ शुरू हुआ है, जिसे हांगकांग सरकार ने निलंबित कर दिया है. रैली में शामिल होने जा रहे प्रदर्शनकारियों से सबवे रेलवे स्टेशन भर गए, जिसके बाद उन्हें बंद कर देना पड़ा.

प्रशासन ने हालांकि आयोजक सिविल ह्यूमन राइट फ्रंट को मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन पार्क में इतनी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए कि वहां की सड़कें भी प्रदर्शनकारियों से भर गईं. पुलिस ने हालांकि विक्टोरिया पार्क में प्रदर्शन की अनुमति दी थी.

वांग नामक एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम दो महीने से अधिक समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. हम बस बार-बार प्रदर्शन कर रहे हैं."

पुलिस ने दागी गोलियां

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पिछले 10 सप्ताहों के दौरान संघर्ष हुए हैं, और सुरक्षा बलों ने आंसूगैस के गोले और रबर की गोलियां दागे हैं, लेकिन सप्ताहांत की रैलियां शांतिपूर्ण रही हैं.

चीन ने इन विरोध प्रदर्शनों को आतंकी गतिविधि करार दिया है. उसने शेनझेन के पास सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है. पिछले सप्ताह प्रदर्शनकारियों ने हवाईअड्डे पर कब्जा कर लिया था, जिसके कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं.

इस घटनाक्रम ने एशिया के एक प्रमुख वित्तीय केंद्र को संकट में डाल दिया है. कई सारे व्यापारिक प्रतिष्ठान हिंसा के डर से रविवार को बंद रहे.

साउथ चाइना मार्निग पोस्ट के अनुसार, हांगकांग सरकार के प्रत्यर्पण विधेयक को लेकर जून में विरोध प्रदर्शन भड़क उठा था. प्रशासन ने मसौदा विधेयक को 15 जून को वापस ले लिया और शहर के नेता कैरी लैम ने बाद में इसे रद्द घोषित कर दिया, तभी से प्रदर्शनकारी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतर आए हैं.

प्रदर्शन से आर्थिक विकास पर बुरा असर

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में चल रही हिंसक कार्रवाई से हांगकांग के आर्थिक और सामाजिक विकास पर बुरा असर पड़ा है. हांगकांग के मुख्य अखबारों ने हिंसा के खिलाफ कानून की रक्षा करने और शांति बहाल करने के साथ ही 'एक देश दो व्यवस्थाओं' की नीति की रक्षा करने की अपील की, ताकि हांगकांग जल्द ही विकास के सही रास्ते पर लौट सके.

हांगकांग के अखबार वेन वी पो ने कहा कि अवैध हिंसक कार्रवाई से पूरे हांगकांग को नुकसान पहुंचा. हिंसा का विरोध करने में विभिन्न जगतों को एकजुट होना चाहिए.

अखबार हांगकांग वाणिज्यिक दैनिक ने कहा कि हिंसक कार्रवाई से हांगकांग के आर्थिक और सामाजिक विकास पर बुरा असर पड़ा है. हिंसा का विरोध और कानून की बहाली हांगकांग में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए जरूरी है.

ह्वॉर्फ (होल्डिंग्स) लिमिटेड के मुख्य सलाहकार पीटर वू ने 16 अगस्त को कंपनी के कर्मचारियों को मेल किया और हिंसा का विरोध करने की अपील की.

तिरंगे के अपमान पर पाकिस्तानी और खालिस्तानियों से भिड़ गईं भारतीय पत्रकार, देशभक्ति की हो रही तारीफ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में क्या है हालात, इस समय रोजाना वहां से कितने गुजर रहे जहाज? आपके हर सवाल का पूरा जवाब
होर्मुज में क्या है हालात, इस समय रोजाना वहां से कितने गुजर रहे जहाज? आपके हर सवाल का पूरा जवाब
तेहरान से मशहद तक... 6 दिनों तक चलेगा अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम, सामने आया पूरा शेड्यूल
तेहरान से मशहद तक... 6 दिनों तक चलेगा खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम, सामने आया शेड्यूल
यूएस-ईरान वॉर के चलते बंद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालू की वेस्ट एशिया में सर्विस, ओमान-कुवैत की उड़ान शुरू
यूएस-ईरान वॉर के चलते बंद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालू की वेस्ट एशिया में सर्विस, ओमान-कुवैत की उड़ान शुरू
Exclusive: दुनिया के सामने बेपर्दा शहबाज! PoK में 24वें दिन भी बगावत की आवाज जारी, अवामी एक्शन कमेटी ने खोला राज
दुनिया के सामने बेपर्दा शहबाज! PoK में 24वें दिन भी बगावत की आवाज, अवामी एक्शन कमेटी ने खोला राज

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget