एक्सप्लोरर

जिम कैरी ने बेचे फेसबुक के शेयर, पेज डिलीट कर लोगों से की फेसबुक छोड़ने की अपील

जिम कैरी ने फेसबुक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि वे फेसबुक के सारे स्टॉक्स से निजात पा रहे हैं, साथ ही अपना फेसबुक पेज भी डिलीट कर रहे हैं.

नई दिल्ली: हॉलीवुड के जाने माने एक्टर जिम कैरी ने फेसबुक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि वे फेसबुक के सारे स्टॉक्स से निजात पा रहे हैं, साथ ही अपना फेसबुक पेज भी डिलीट कर रहे हैं. आरोपों का सिलसिला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रूस के हस्ताक्षेप से फेसबुक ने फायदा हासिल किया.

dumping my @facebook stock and deleting my page because @facebook profited from Russian interference in our elections and they’re still not doing enough to stop it. I encourage all other investors who care about our future to do the same. #unfriendfacebook pic.twitter.com/KHWgZzhhmp

फेसबुक पर हमले का सिलसिला जारी रखते हुए उन्होंने लिखा कि इसे रोकने के लिए फेसबुक अभी भी पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है. उन्होंने दुनिया की इस सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट के इन्वेस्टर्स से अपील की कि अगर उन्हें भविष्य की चिंता है तो उन्हें भी वही करना चाहिए जो कैरी ने किया है.

क्या है मामला

आपको बता दें कि पिछले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में फेसबुक पर फेक न्यूज़ को बढ़ावा देने या इस कंट्रोल नहीं कर पाने के अरोप लगे. इसकी वजह से कंपनी के संस्थापक मार्क ज़ुकेरबर्ग को एक लंबे चौड़े पोस्ट में सफाई भी देनी पड़ी थी. बाद में फेसबुक ने ऐसे कई पोस्ट्स और ब्लॉग्स के सहारे यूज़र्स को भरोसा दिलाने की कोशिश की कि कंपनी फेक न्यूज़ पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश कर रही है.

कौन हैं जिम कैरी

कैरी को साल 1990 में अमेरिका में एक टेलीविजन सीरिज़ 'इन लीविंग कलर' से पहचान मिली. उन्हें बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ साल 1994 में काम करना मौका मिला है. उन्होंने 'द ट्रूमैन शो' (1998) और 'मैन ऑन द मून' (1999) में अपने अभिनय के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स भी जीते.

वे तब सुर्खियों में आए जब साल 2000 में उनका 'माइसेल्फ एंड इरिनी' नाम का एक शो आया था. आपको बता दें कि उनके जैसे सितारे का फेसबुक पर ऐसे गंभीर आरोप लगाना कंपनी की सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget