एक्सप्लोरर

3700 साल पहले भी जूं से परेशान थे लोग, इजरायल में मिली हजारों साल पुरानी कंघी से खुला राज

Offbeat News: 2021 में इजरायल की हिब्रू यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने कंघी पर खुदे हुए छोटे शब्दों को देखा. इस खोज के बारे में बुधवार को यरूशलम जर्नल ऑफ आर्कियोलॉजी में एक आर्टिकल भी छपा है.

Historical Comb Found In Israel: इजरायल से एक दिलचस्प खबर सामने आई है. यहां इजरायल और अमेरिका के पुरातत्‍वविदों की एक टीम को दक्षिणी इजरायल में हाथी के दांत से बनी एक कंघी मिली है. यह कंघी 3700 साल पुरानी बताई जा रही है. इस कंघी पर कनानी लिपि में एक वाक्‍य भी लिखा है. एक्सपर्ट बताते हैं कि यह कैनिनिट या कनानी भाषा के सीक्रेट को बताता है. इस कंघी पर इस भाषा में पूरा एक वाक्‍य लिखा हुआ है

इसलिए यूज होती थी ये कंघी

कनानी भाषा के जानकार बताते हैं कि इस कंघी पर लिखा है कि यह बालों और दाढ़ी की जूं को जड़ से खत्म कर सकता है. इस वाक्य में 17 अक्षर हैं. इस ऐतिहासिक कंघी के मिलने से वैज्ञानिकों की टीम काफी उत्साहित है और अब वहां कुछ और ऐसे ही प्रोडक्ट की तलाश में लग गई है.

कंघी पर जूं होने के भी सूक्ष्म सबूत मिले

विशेषज्ञों का कहना है कि इस कंघी की खोज से कनानी वर्णमाला के शुरुआती प्रयोग के बारे में नई जानकारी मिलती है जिसका आविष्कार ईसा पूर्व 1800 साल के आसपास हुआ था. इसके बाद हिब्रू, अरबी, यूनानी, लैटिन आदि वर्णमाला प्रणालियों की नींव पड़ी थी. वहीं, इससे अलग कंघी पर लिखे वाक्य से पता लगता है कि उस वक्त लोगों के सामने जूं की बड़ी समस्या थी. पुरातत्वविदों का कहना है कि उन्हें कंघी पर जूं होने के सूक्ष्म सबूत भी मिले हैं.

कनानी भाषा में पहली बार मिला कुछ

2021 में इजरायल की हिब्रू यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने कंघी पर खुदे हुए छोटे शब्दों को देखा. इस खोज के बारे में बुधवार को यरूशलम जर्नल ऑफ आर्कियोलॉजी में एक आर्टिकल भी छपा है. इस पूरी खोज में हिब्रू यूनिवर्सिटी के अलावा अमेरिका की एडवेनस्टि यूनिवर्सिटी की टीम की भूमिका अहम रही है. हिब्रू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर योसेफ गारफिंकेल का कहना है कि पहली बार है जब कनानी भाषा में कोई वाक्‍य इजरायल में मिला है. सीरिया के गारिट में कनानी लोग हैं, लेकिन वे एक अलग लिपि में लिखते हैं, न कि उस वर्णमाला में जो आज चलन में है. कनानी शहरों का जिक्र मिस्र के दस्तावेजों, अक्कादियन में लिखे गए अमरना चिट्ठियों और हिब्रू बाइबिल में किया गया है. कंघी शिलालेख लगभग 3700 साल पहले रोजमर्रा के कामों में वर्णमाला के प्रयोग का जीता-जागता सबूत है.

ये भी पढ़ें

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक पर लगी मुहर! करीबी दोस्त का बयान आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget