एक्सप्लोरर

अमेरिका में निशाने पर हिन्दू मंदिर, पोती गई कालिख

अमेरिका के केंटुकी राज्य में भगवान की मूर्ति पर काला पेंट छिड़क दिया गया, खिड़कियां तोड़ दी गईं, दीवारों पर गलत संदेश और चित्र बना दिए गए. अमेरिका में पिछले कुछ महीनों में एंटी हिन्दू क्राइम बढ़ें हैं.

वॉशिंगटन: अमेरिका के केंटुकी राज्य में घृणा अपराध के तहत एक हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़ की गई. यहां भगवान की मूर्ति पर काला पेंट छिड़क दिया गया और मुख्य सभा में रखी कुर्सी पर चाकू गोदा गया है. लुइसविले शहर में स्थित स्वामीनारायण मंदिर में रविवार की रात से मंगलवार के बीच यह घटना हुई.

स्थानीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, तोड़फोड़ में भगवान की मूर्ति पर काला पेंट छिड़क दिया गया, खिड़कियां तोड़ दी गईं, दीवारों पर गलत संदेश और चित्र बना दिए गए. केंटुकी के लुइसविले में रहने वाला भारतीय-अमेरिका समुदाय इस घटना से सकते में है. अधिकारी मामले को घृणा अपराध मानकर इसकी जांच कर रहे हैं.

घटना की निंदा करते हुए लुइसविले के मेयर ग्रेग फिशर ने शहर के लोगों से ऐसे घृणा अपराधों के खिलाफ खड़े होने की अपील की. बुधवार को मौका मुआयना करने के बाद फिशर ने कहा कि जब भी हम घृणा या कट्टरपंथ देखेंगे, उसके खिलाफ खड़े होंगे. अमेरिका में पिछले कुछ महीनों में हिन्दू मंदिरों पर हमले बढ़ गए हैं.

अगस्त महीने में जॉर्जिया स्टेट में यहां विश्व भवन हिन्दू मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति पर ब्लैक पेंट लगा दिया गया था. वहीं, जॉर्जिया के निकट मोनरो में एक मंदिर का फोन लाइन का कट कर दिया गया और दीवार पर द्वेष भरे संदेश लिख दिए गए. इसके बाद अमेरिका में वहां के जस्टिस डिपार्टमेंट ने एंटी हिन्दू मामलों को क्राइम रिपोर्टिंग के फॉर्म में जनवरी से शामिल किया.

नोट- ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें.

जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे. 

यह भी पढ़ें-

सूर्य के सबसे करीब से गुजरेगा नासा का यह अंतरिक्ष यान, लगाएगा 24 चक्कर भारतीय को नौकरी से हटाने वाली बड़ी कंपनी के शेयर पर गिरी गाज, हुए धड़ाम देखें वीडियो-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget