एक्सप्लोरर

Hijab Row: ईरान में हिजाब का विरोध कर रही निका शकरामी के शव को सुरक्षा बलों ने जबरन गांव में दफनाया

Hijab Protest In Iran: ईरान में हिजाब को लेकर हो रहा प्रदर्शन थमने का नाम नहीं रहा है. हिजाब का विरोध कर रही निका शकरामी के कत्ल के बाद मामला और बिगड़ता दिख रहा है. उसके शव को चोरी से दफनाया गया.

Iran Hijab Row: ईरान (Iran) में हिजाब (Hijab) के विरोध (Protest) में हिंसा (Violence) जारी है. विरोध कर रही लड़कियों पर लगातार हमले हो रहे हैं. माहसा अमीनी (Mahasa Amini) की हत्या के बाद अब एक और लड़की निका शकरामी (Nika Shakarami) की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई. 17 साल की निका की नाक काट दी गई और उसके सिर को कुचल दिया गया. अब खबर सामने आ रही है कि ईरान के सुरक्षाबलों ने उसके शव को जबरन एक गांव में दफना दिया है.

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को निका के परिवार ने शव को दफनाने के बारे में सोचा लेकिन शव को छीन लिया गया और इलाके से करीब 40 किमी दूर एक गांव में दफना दिया गया. निका 20 सितंबर को तेहरान में विरोध प्रदर्शन में शामिल थी और पिछले 10 दिनों से गायब थी. उसकी आंटी ने कहा है निका ने एक मैसेज भेजा था जिसमें उसने कहा था कि पुलिस उसका पीछा कर रही है.

पुलिस ने शव के पास भी नहीं जाने दिया

इसके बाद निका के परिवार वालों को उसका शव मिला. निका की आंटी का कहना है कि जब हम शव की शिनाख्त करने के लिए गए तो पुलिस कर्मियों ने शव के पास जाने नहीं दिया. कुछ सेकेंड के लिए ही उसका चेहरा खोला था. इसके बाद निका के शव को पिता के पैतृक गांव भेज दिया गया. निका के परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी नहीं थे. इसके बाद सुरक्षा बलों ने निका के शव को चुरा लिया और उसके पैतृक गांव से दूर एक गांव में दफना दिया.

निका की मौत के बाद भड़के प्रदर्शनकारी

17 साल की निका की मौत के बाद प्रदर्शकारियों का गुस्सा और भड़क गया है. उधर, सरकार ने एक बार फिर प्रदर्शनकारियों को धमकी दी है कि अगर उन्होंने विरोध करना नहीं छोड़ा तो इसके नतीजे भुगतने होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिजाब का विरोध प्रदर्शन 164 शहरों में पहुंच चुका है. इसका असर 31 राज्यों में देखा जा रहा है. सरकार की मुश्किल ये है कि वो इस विरोध को जितना दबाने की कोशिश कर रही है, ये उतनी ही तेजी से फैलता रहा है.  

ये भी पढ़ें:

Anti-Hijab Protests: 'हिजाब विरोधी प्रदर्शन के लिए US और इजरायल जिम्मेदार', बोले ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई

महिलाओं पर पाबंदियों की लंबी फेहरिस्‍त पर ईरान में पुरुषों को हैं कई छूट, मुता विवाह भी है इनमें एक, जानें क्‍या है ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget