एक्सप्लोरर

एक-दो-तीन नहीं, 6 बार मारी गोली! घर में घुसकर हिजबुल्लाह के टॉप नेता शेख मुहम्मद अली हमादी की हत्या

Hezbollah Top Leader Shot Dead: इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष में हजारों लोगों की जान जा चुकी है और दोनों पक्षों के बीच सीजफायर चल रहा है.

Hezbollah Top Commander Shot Dead: हिजबुल्लाह के टॉप लीडर शेख मुहम्मद अली हमादी की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. मंगलवार (21 जनवरी, 2025) को पूर्वी लेबनान के बेका घाटी इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमादी पर हमला किया. हिजबुल्लाह के स्थानीय कमांडर को पश्चिमी बेका जिले के मचघरा में 6 बार गोली मारी गई. हमादी को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर पर उनकी मौत हो गई.

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, लेबनानी अधिकारियों को संदेह है कि हमादी का सालों पुराना पारिवारिक झगड़ा था, जिसकी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया. हमादी पर हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. हमादी अमेरिकी एजेंसी एफबीआई की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में भी शामिल था. उसने एथेंस से रोम जा रहे 153 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के साथ एक विमान हाईजैक किया था.

इजरायल-हिजबुल्लाह सीजफायर के दौरान दिया गया घटना को अंजाम

इस घटना को अंजाम इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच शुरुआती 60-दिनों के युद्धविराम समझौते के खत्म होने के कुछ दिन पहले दिया गया है. समझौते के मुताबिक, इजरायल को 26 जनवरी तक दक्षिणी लेबनान से अपने सैनिकों को वापस बुलाना है. इस बीच हिजबुल्लाह को इजरायल की सीमा से लिटानी नदी के उत्तर में पीछे हटना होगा.

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष ने ली हजारों जानें

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष की वजह से लगभग 1.2 मिलियन से ज्यादा लेबनानी और 50,000 इजरायलियों को विस्थापित होना पड़ा है. इन सब के बीच लेबनानी अधिकारियों की अगर मानें तो इजरायल की बमबारी की वजह से 3,700 से अधिक लोग मारे गए इनमें से ज्यादातर नागरिक हैं, जबकि इजरायल में 130 से ज्यादा लोग मारे गए.

ये भी पढ़ें: इजरायल ने हिजबुल्लाह पर किया मिसाइल अटैक! धमाके से हुई ऐसी रोशनी, जो कर देगी अंधा; देखे वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget