एक्सप्लोरर

Hawaii Wildfires: जन्नत जैसा खूबसूरत US का हवाई राज्य कैसे बना 'जहन्नुम', क्या है यहां लगी आग की वजह?

Hawaii Fire: अमेरिका के हवाई राज्य में जंगलों में भीषण आग लगी हुई है. इस राज्य के माउई काउंटी में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है. आइए इस जंगली आग की वजह को जाना जाए.

Hawaii Wildfires Reason: अमेरिका के सबसे खूबसूरत राज्य की बात आती है, तो इसमें हवाई का जिक्र जरूर होता है. प्रशांत महासागर के बीचों बीच मौजूद इस राज्य की खूबसूरती किसी जन्नत से कम नहीं है. कई द्वीपों से मिलकर बना हवाई राज्य इन दिनों 'जहन्नुम' बना हुआ है और इसकी वजह जंगलों में फैली आग है. इस आग की वजह से कई ऐतिहासिक इलाके जलकर राख होने की कगार पर आ गए हैं.

द गार्जियन के मुताबिक, हवाई में लगी आग की वजह से सबसे ज्यादा तबाही माउई काउंटी में हुई है. यहां हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है. सैकड़ों साल पुराने इस शहर के कई हिस्से अब जल चुके हैं. जंगली आग के चलते मरने वालों की संख्या 67 हो गई है. यह आपदा हाल के सालों में अमेरिका में जंगली आग लगने की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है. आइए जानते हैं कि इस जंगली आग की वजह क्या है. 

कैसे हुई जंगली आग की शुरुआत?

हवाई के माउई काउंटी में आग की शुरुआत पहले सूखे पौधों से शुरू हुई. फिर देखते ही देखते ये आबादी वाले इलाकों तक पहुंच गई. इसमें सबसे बड़ा योगदान 60 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का रहा. आग तट की ओर बढ़ते हुए लहैना इलाके तक पहुंच गई. लहैना फॉरेस्ट रिजर्व से सटा हुआ है, जहां 1700 के करीब की लकड़ी की इमारतें बनी हुई हैं. आग की वजह से यहां अब सब बर्बाद हो गया है.

लैहना माउई काउंटी की ऐतिहासिक जगहों में से एक है. आग की वजह से हालात ऐसे हो गए कि लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा. कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग  भी लगाई है, जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाला गया. वैज्ञानिकों का कहना है कि पहले आग जंगलों में लगी और फिर तेज हवाओं ने इसे आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ने का मौका दिया. 

आग लगने की वजह क्या है? 

अमेरिका अधिकारियों ने अभी तक ये नहीं बताया है कि आखिर किस वजह से आग लगी. हालांकि, राष्ट्रीय मौसम सेवा ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि माउई द्वीप को तेज हवाओं और कम आर्द्रता का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग ने चेताया था कि ऐसे हालातों में जंगलों में आग लग सकती है और हवा की वजह से इसके चारों ओर फैलने का खतरा है. 

हवाई पहले से ही सूखे के हालातों का सामना कर रहा था. तभी सैकड़ों किलोमीटर दूर समुद्र में डोरा तूफान बनने की खबर आई, जिसकी वजह से इलाके में तेज हवाएं चलने लगीं. हवाओं की रफ्तार इतनी ज्यादा रही है कि कई इलाकों में बिजली गुल हो गई. हालांकि, माउई द्वीप पर लगी आग को तेजी से फैलने में डोरा तूफान की वजह से चल रहीं तेज हवाएं ही जिम्मेदार बताई जा रही हैं. 

यह भी पढ़ें: जंगल में लगी आग ने लिया रौद्र रूप, बड़ी-बड़ी लपटों ने शहर में मचाई तबाही, जान बचाने समुद्र में कूदे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget