एक्सप्लोरर

हमास ने इजरायल पर कर दिया बड़ा हमला, बेंजामिन नेतन्याहू ने की तुरंत रक्षा मंत्री से बात, कहा- खत्म कर दो

Gaza-Israel War: हमास ने रविवार गाजा के बीच वाले हिस्से से इजरायल के अशदोद और अश्कलोन शहरों की तरफ रॉकेट दागे. इन रॉकेटों से कई जगहों पर नुकसान हुआ.

Gaza-Israel War: गाजा के सशस्त्र संगठन हमास ने रविवार (6 अप्रैल) रात इजरायल पर कई महीनों के बाद बड़ा हमला किया. हमास ने दक्षिणी इजरायल की तरफ 10 रॉकेट दागे. इनमें से इजरायली सेना (IDF) सिर्फ 5 रॉकेट ही रोक पाई, बाकी 5 रॉकेट इजरायल के अंदर गिर गए, जिससे नुकसान हुआ है. एक रॉकेट अश्कलोन शहर में गिरा, जहां एक 30 साल का आदमी घायल हो गया. उसे छर्रे लगे और इलाज के लिए बारजिलाई अस्पताल ले जाया गया. हमास ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, रात 9 बजे के बाद गाजा के दीर अल-बलाह इलाके से इजरायल के तटीय शहर अश्कलोन और अशदोद पर रॉकेट दागे गए. इजरायल सरकार ने कहा है कि हमास को इन हमलों का बड़ा जवाब देना पड़ेगा. इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और इजरायली सेना (IDF) को हमास पर और बड़ा हमला कर खत्म करने का आदेश दिया है.

गाजा में चेतावनी के बाद हमला

इजरायली सेना ने गाजा के दीर अल-बलाह इलाके में हमला करने से पहले वहां रहने वाले फिलिस्तीनी लोगों को बाहर निकलने की चेतावनी दी. यह चेतावनी इजरायली सेना के अरबी प्रवक्ता कर्नल अविचाय एड्राई ने दी और इसे हमला करने से पहले की आखिरी चेतावनी बताया गया. इसके बाद इजरायली सेना ने ड्रोन से हमला किया. इस हमले में उन रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया गया, जिनका इस्तेमाल इजरायल पर हमले के लिए किया गया था.

बेंजामिन नेतन्याहू ने की रक्षा मंत्री से बात

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि हमास के रॉकेट इजरायल की ऊंची अपार्टमेंट बिल्डिंगों के पास गिरते हैं. जब ये हमला हुआ, तब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका यात्रा पर जा रहे थे. उन्होंने अपने विमान से रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज को फोन किया और कहा कि हमास को सख्त जवाब दिया जाए. प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद इजरायल कैट्ज ने बताया कि उन्होंने इजरायली सेना (IDF) को गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ चल रहे हमले को और तेज करने का आदेश दिया है.

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने एक बयान में कहा, "मैंने इजरायली सेना (IDF) को आदेश दिया है कि वे सैन्य कार्रवाई को आगे बढ़ाएं और रॉकेट हमलों के जवाब में हमास को बड़ा नुकसान पहुंचाएं." उन्होंने कहा, "अश्कलोन के जिस नागरिक को रॉकेट के टुकड़ों से चोट पहुंची है, उसके हर जख्म का बदला हमास से लिया जाएगा. उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी होगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget