एक्सप्लोरर

गाजा में होगा सीजफायर, इजरायल संग बातचीत को तैयार हमास, कह दी ये बड़ी बात

हमास ने समझौते को लेकर एक बयान जारी किया है. हमास ने कहा कि हमने मध्यस्थों को सकारात्मक जवाब दिया है और हम समझौतों को लेकर आगे की बातचीत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

Hamas on US backed Gaza Ceasefire: हमास ने शनिवार (5 जुलाई, 2025) को इजरायल के साथ सीजफायर करने को लेकर बड़ा इशारा दिया है. 23 महीने से जारी इजरायल और हमास के युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका ने गाजा सीजफायर को लेकर एक प्रस्ताव कतर और मिस्र के मध्यस्थों के जरिए हमास को भेजा था, जिस पर हमास ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है.  

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास की सकारात्मक प्रतिक्रिया से इजरायल के साथ जारी संघर्ष को रोकने और सीजफायर लागू करने की दिशा में आगे का रास्ता साफ हो गया है. हमास ने इस मामले को लेकर एक बयान जारी किया है. हमास ने कहा, “हमने मध्यस्थों को सकारात्मक जवाब दिया है और हम समझौतों को लेकर आगे की बातचीत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.”

इजरायल ने अमेरिका समर्थित प्रस्ताव पर दी है सहमति

लंबे समय से जारी इस संघर्ष को रोकने के लिए अमेरिका ने इजरायल और हमास को एक नया प्रस्ताव भेजा. इजरायल ने गाजा सीजफायर को लेकर पहले ही अमेरिका समर्थित प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है. अब हमास की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद यह यह प्रस्ताव दोनों पक्षों की ओर से सीजफायर लागू करने के आखिरी चरण में आधिकारिक रूप से पहुंच चुकी है. हालांकि, सीजफायर लागू करने को लेकर एक विस्तृत चर्चा होने की भी उम्मीद है.

हम इस युद्ध को खत्म करने के बेहद करीब- बिशारा

एक फिलिस्तीनी-अमेरिकी इंटरलोक्यूटर बिशारा बहबाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हमास की ओर से प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के फैसले की सराहना की है. बहबाह ने कहा कि हम इस शापित युद्ध को खत्म करने के बेहद करीब है.

उल्लेखनीय है कि बहबाह हमास के साथ इस मुद्दे को लेकर सीधी बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमास ने गाजा सीजफायर को लेकर कुछ जरूरी संशोधनों को प्रस्तुत किया है.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अगर भगवान चाहे तो आने वाले हफ्तों में हमास के इन संशोधनों का सीजफायर समझौते पर कोई गलत असर नहीं पड़ेगा.

डोनाल्ड ट्रंप ने जताई थी उम्मीद

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (4 जुलाई) को कहा कि उन्हें पहले से ही उम्मीद थी कि हमास आने वाले हफ्तों में गाजा सीजफायर को लेकर भेजे गए प्रस्ताव पर सकारात्मक जवाब ही देगा.

यह भी पढे़ंः जापान में ज्वालामुखी फटते ही दहशत में आए लोग, 'बाबा वेंगा' की प्रलय लाने वाले भूकंप की भविष्यवाणी की बढ़ी आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget