एक्सप्लोरर

US Democratic House: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक सदस्यों के नेता चुने गए हकीम जेफ्रीस, जानिए उनके बारे में सबकुछ

Hakeem Jeffries: हकीम जेफ्रीस, कैलिफोर्निया प्रतिनिधि और डेमोक्रेटिक कॉकस के प्रमुख के रूप में वर्तमान हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की जगह लेंगे. उन्होंने अपने भाषण में पेलोसी की जमकर तारीफ की.

US Democratic House Leader: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के डेमोक्रेटिक सदस्यों ने हकीम जेफ्रीस को अपना नेता चुन लिया है. वह यह पद पाने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी बन गए हैं. वो नैन्सी पेलोसी का स्थान लेंगे और 3 जनवरी को नई कांग्रेस शुरू होने पर वह पद ग्रहण करेंगे. इससे पहले अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप से हटने की घोषणा की थी.

बुधवार को सर्वसम्मति से हुए मतदान के बाद उनकी नियुक्ति ऐतिहासिक थी, क्योंकि इससे पहले कभी भी अमेरिकी कांग्रेस में किसी अश्वेत राजनेता को पार्टी का नेता नहीं चुना गया था. पेलोसी की ओर से लगभग दो दशकों की सेवा के बाद अपने नेतृत्व को समाप्त करने की घोषणा के बाद जेफ्रीस के लिए रास्ता साफ हो गया था.

जेफ्रीस ने नैन्सी पेलोसी की जगह ली

डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप से हटने की घोषणा करते हुए पेलोसी ने कहा था, "मैं डेमोक्रेटिक पार्टी के युवा नेताओं को मौका देना चाहती हूं. मैं किसी भी दावेदार का समर्थन नहीं करूंगी. सभी दावेदारों का अपना प्लान होगा, अपना विजन होगा." वहीं डेमोक्रेटिक के नेता चुने जाने के बाद हकीम जेफ्रीस ने कहा कि रिपब्लिकन के साथ काम करने के लिए एक रास्ता तलाशेंगे. उन्होंने कहा कि चरमपंथ के खिलाफ जब भी आवश्यक होगा वो पीछे नहीं हटेंगे. 

स्पीकर बनने वाली पहली महिला हैं पेलोसी

जेफ्रीस, कैलिफोर्निया प्रतिनिधि और डेमोक्रेटिक कॉकस के प्रमुख के रूप में वर्तमान हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की जगह लेंगे. अमेरिकी इतिहास में पेलोसी इस भूमिका को निभाने वाली पहली महिला हैं. सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में कैलिफोर्निया के 12वें जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली पेलोसी ने लगभग 20 वर्षों तक हाउस डेमोक्रेट्स के नेता के रूप में कार्य किया है. 

जेफ्रीस ने पेलोसी की जमकर तारीफ की

हकीम जेफ्रीस ने अपने भाषण में पेलोसी की जमकर तारीफ की. जेफ्रीस ने पेलोसी को एक असाधारण स्पीकर बताया. पेलोसी की तारीफ करते हुए जेफ्रीस ने कहा कि उन्होंने इतने महत्वपूर्ण समय में इतने सारे लोगों के लिए बहुत कुछ दिया है. अपने कार्यकाल के दौरान, वह देश की सबसे शक्तिशाली राजनीतिक शख्सियतों में से एक रहीं. उन्हें एक सक्षम और कुशल राजनेता के रूप में जाना जाता है.

कौन हैं हकीम जेफ्रीस? 

53 वर्षीय हकीम जेफ्रीस को कभी पार्टी का उभरता हुआ सितारा माना जाता था. अब वह पार्टी नेता बनने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बन गए हैं. जेफ्रीस पहली बार 2012 में कांग्रेस के लिए चुने गए थे. उन्होंने धीरे-धीरे अपनी रैंक बढ़ाई और 2019 में डेमोक्रेटिक कॉकस के अध्यक्ष बने. राजनीति में आने से पहले, वह एक कॉर्पोरेट वकील थे और उन्होंने New York राज्य विधानसभा में सेवा की है.

अमेरिकी इतिहास में इससे पहले किसी भी अश्वेत ने कांग्रेस के किसी भी सदन का नेतृत्व नहीं किया था. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अमेरिकियों के जीवन स्तर को बढ़ाना और काम पूरा करना है. बता दें कि जेफ्रीस ने नैन्सी पेलोसी की जगह ली है. पेलोसी को 2003 में पार्टी के नेता के रूप में चुना गया था. इसी महीने की शुरुआत में पेलोसी ने घोषणा की कि वह पद से सेवानिवृत्त होंगी लेकिन सदन का हिस्सा बनी रहेंगी. 

ये भी पढ़ें-अमेरिका में समलैंगिक विवाह बिल पास, पक्ष में पड़े 61 वोट, बाइडेन बोले- 'प्यार तो प्यार होता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget