एक्सप्लोरर

Hajj 2025: अगली हज यात्रा की तैयारी शुरू! शुरू होने रहे हैं रजिस्ट्रेशन, UAE ने किया ऐलान

यूएई के जनरल अथॉरिटी फॉर इस्लामिक अफेयर्स, एंडोमेंटेस एंड जकात (AWQAF) ने कहा कि तीर्थयात्रियों को अथॉरिटी की वेबसाइट और ऐप के जरिए ही रजिस्ट्रेशन करना होगा. उन्हें ही वैलिड मान जाएगा.

हज 2024 यात्रा संपन्न हो चुकी है. इस साल 14 जून से 19 जून हज यात्रा हुई, जिसके लिए करीब 20 लाख तीर्थयात्री मक्का पहुंचे थे. अब अगले साल होने जा रही हज यात्रा की तैयारी भी शुरू हो गई है. संयुक्त अरब अमीरात अपने देश के हज तीर्थयात्रियों के लिए इसी सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू कर रहा है. बुधवार (19 जून, 2024) को यूएई ने ऐलान किया कि सितंबर से देश की इस्लामिक अफेयर्स अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लोग हज 2025 यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.

यूएई के जनरल अथॉरिटी फॉर इस्लामिक अफेयर्स, एंडोमेंटेस एंड जकात (AWQAF) ने कहा कि तीर्थयात्रियों के वही रजिस्ट्रेशन मान्य होंगे जो अथॉरिटी की ऐप या वेबसाइट के जरिए एप्लाई किए जाएंगे. तीर्थयात्रियों को इस्लामिक अफेयर्स अथॉरिटी के जरिए ही ऑनलाइन अपना सभी पेपरवर्क पूरा करना होगा. 

इस साल 88 देशों के करीब 20 लाख यात्री हज करने मक्का पहुंचे थे, लेकिन रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की वजह से कई तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. 14 जून को जिस दिन यात्रा शुरू हुई, उस दिन 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच हज यात्रा शुरू हुई और हज के आखिरी दिन टेंपरेचर 51 डिग्री के भी पार चला गया. सऊदी अरब की तरफ से हज यात्रियों को गर्मी से राहत के लिए तमाम इंतेजाम किए गए थे. जगह-जगह मिस्टिंग सिस्टम लगे थे. रास्तों को कवर किया गया था. छातों और पानी की व्यवस्था थी, लेकिन ये सभी इंतेजाम मक्का और मदीना की भीषण गर्मी के सामने फेल हो गए.

इस साल हज तीर्थयात्रा के दौरान गर्मी से 900 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 600 सिर्फ मिस्त्र से हैं. मरने वालों में 68 भारतीय भी हैं. सऊदी अरब की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कई सऊदी डिप्लोमेट की तरफ से यह जानकारी दी गई है. एक डिप्लोमेट ने कहा कि कई तीर्थयात्रियों की मृत्यु सामान्य रूप से हुई है क्योंकि इस बार कई उम्रदराज यात्री भी हज के लिए आए थे, जबकि कुछ की मौत का कारण गर्मी को माना जा रहा है. रविवार को सऊदी अरब में हीटस्ट्रेस के 2,700 तीर्थयात्रियों के मामले सामने आए थे.

यह भी पढ़ें:-
UGC-NET Examination: गृह मंत्रालय के इस डिपार्टमेंट से क्लू मिलने के बाद रद्द हुआ UGC NET एग्जाम, अब CBI करेगी पूरे मामले की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget