एक्सप्लोरर

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा, अमेरिका से हैती में तस्करी कर लाए जा रहे आधुनिक हथियार, जानें

Sophisticated Weapons: रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में लाइसेंसधारी हथियारों की दुकानों या निजी गन शो में 400 से 500 डॉलर में बिकने वाली बंदूकें हैती में 10,000 डॉलर तक में बेची जा सकती हैं.

Haiti America: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैती में मुख्य रूप से अमेरिका और फ्लोरिडा से तेजी से उन्‍नत हथियारों की तस्करी की जा रही है. वियना स्थित कार्यालय की ड्रग्स एंड क्राइम रिपोर्ट में कहा गया है कि हैती के डायस्पोरा के सदस्यों को अमेरिका से होते हुए पड़ोसी देश डोमिनिकन रिपब्लिक से अवैध रूप से आधुनिक हथियार सप्लाई किए जा रहे हैं. हथियारों की तस्करी हवाई रास्ते, गुप्त हवाई पट्टियों और समुद्र के रास्ते की जा रही है.

रिपोर्ट में कहा गया है, "अमेरिका में लाइसेंसधारी हथियारों की दुकानों या निजी गन शो में 400 से 500 डॉलर में बिकने वाली बंदूकें हैती में 10,000 डॉलर तक में बेची जा सकती हैं." इनमें एके47, एआर15 और गैलील जैसी खतरनाक राइफलें तक शामिल हैं. इन हथियारों की हैती में सक्रिय गिरोहों के बीच अधिक मांग है, जोकि काफी ज्यादा कीमतों में बेचे जा रहे हैं.

खतरनाक हथियारों की तस्करी 
रिपोर्ट के अनुसार, यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की जांच इकाई ने 2021 और 2022 के बीच फ्लोरिडा से हैती तक हथियारों की तस्करी में तेजी से बढ़ोतरी की सूचना दी थी. एक प्रवक्ता ने हैती के बंदरगाहों के जरिये तेजी से आधुनिक हथियारों के मिलने की बात कही थी. कहा गया था कि .50 कैलिबर स्नाइपर राइफल, .308 राइफल और यहां तक ​​कि बेल्ट से चलने वाली मशीन गन इनमें शामिल थीं. 

अमेरिका में हथियार खरीदना आसान
बता दें कि अमेरिका में हथियार अक्सर कमजोर गन कानूनों और कम खरीद प्रतिबंधों के साथ स्ट्रॉ मैन खरीद के माध्यम से खरीदे जाते हैं. इसके बाद हथियारों को फ्लोरिडा ले जाया जाता है और वहां पर इन्हें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, कपड़ों और खाने के सामानों में छिपाया जाता है. ये बिचौलियों के जरिये हैती तक पहुंचाए जाते हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन खतरनाक हथियारों से लैस गिरोह बंदरगाहों, राजमार्गों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों, सीमा शुल्क कार्यालयों, पुलिस स्टेशनों, कोर्ट हाउसों, जेलों, व्यवसायों और पड़ोस को भी निशाना बना रहे हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 2022 और 2023 की शुरुआत में गिरोहों ने हैती की राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस सहित कई शहरों तक जाने वाले रास्तों पर अपने नियंत्रण का विस्तार किया है.

यह भी पढ़ें: Yoga In Saudi Arabia: कट्टर कायदे-कानून वाले इस इस्लामी मुल्क के लोग भी किया करेंगे योग, विश्वविद्यालयों में मिलेगी सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में 2023 के बाद सबसे ठंडी जनवरी, टूट गए सारे रिकॉर्ड!
शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में 2023 के बाद सबसे ठंडी जनवरी, टूट गए सारे रिकॉर्ड!
Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, घना कोहरा-शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, 615 तक पहुंचा AQI
दिल्ली में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, घना कोहरा-शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, 615 तक पहुंचा AQI
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज

वीडियोज

ISRO MISSION FAIL: टेक्निकल ग्लिच या षड्यंत्र? INSIDE STORY | ABPLIVE
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहर!
महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त CM Yogi, छेड़खानी करने वालों को खुली चेतावनी
क्या 'हिंदू-मुस्लिम' ध्रुवीकरण ही है जीत का नया शॉर्टकट?
क्या BMC चुनाव में नोट बांटे जा रहे?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में 2023 के बाद सबसे ठंडी जनवरी, टूट गए सारे रिकॉर्ड!
शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में 2023 के बाद सबसे ठंडी जनवरी, टूट गए सारे रिकॉर्ड!
Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, घना कोहरा-शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, 615 तक पहुंचा AQI
दिल्ली में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, घना कोहरा-शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, 615 तक पहुंचा AQI
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
ट्रंप का बड़ा फैसला, US ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
नाखूनों में काली लाइन दिखे तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है स्किन कैंसर का संकेत
नाखूनों में काली लाइन दिखे तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है स्किन कैंसर का संकेत
Video: बच्चे मोबाइल में व्यस्त, इधर बंदरों ने पार्क में लिया झूले का मजा- वीडियो देख बन जाएगा दिन
बच्चे मोबाइल में व्यस्त, इधर बंदरों ने पार्क में लिया झूले का मजा- वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget