एक्सप्लोरर

Guyana Fire: गुयाना के स्कूल छात्रावास में लगी भीषण आग, 20 बच्चों की मौत

Guyana School Dormitory Fire: गुयाना में सोमवार को एक भीषण हादसा हुआ. यहां एक स्कूल छात्रावास में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई. 

Guyana Fire: साउथ अमेरिकी देश गुयाना के एक स्कूल हॉस्टल में सोमवार की सुबह आग लग गई. आग की चपेट में आने के कारण 20 लोगों की मौत हुई है. दर्जनों लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है घायलों की संख्या अभी नहीं बताई गई है.  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कूल के जिस हॉस्टल में आग लगी है, वह मध्य गुयाना के महदिया शहर में स्थित है. आग लगने के स्पष्ट कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. स्थानीय मीडिया के अनुसार अभी तक 20 मृतकों की पुष्टि हुई है. मरने वालों में सभी बच्चे बताये जा रहे हैं. ये बच्चे आग लगने की वजह से हॉस्टल में फंसे रह गए.

अधिकारियों के अनुसार, आग रविवार की आधी रात को लगी, जब अधिकांश बच्चे सो रहे थे. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम की वजह आग पर काबू पाने में मुश्किल हो रही है. घायलों में कुछ बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें राजधानी जॉर्जटाउन ले जाने की तैयारी की जा रही है. 

राष्ट्रपति ने जताया दुख 

गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है, "यह बेहद ही भयानक और दर्दनाक हादसा है. मैं माता-पिता और बच्चों के दर्द की कल्पना नहीं कर सकता और एक देश के रूप में हमें इससे निपटना होगा."

एयर एम्बुलेंस के जरिये घायलों को पहुंचाया जा रहा अस्पताल 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर एम्बुलेंस के जरिये सात घायल बच्चों को जॉर्जटाउन ले जाने की योजना बनाई जा रही है. इसके साथ ही पांच विमान भी मौके पर पहुंच रहे हैं. दावा है कि अभी भी हॉस्टल के अंदर छात्र फंसे हुए हैं, जिनकी चीखें सुनी जा रही हैं.  गुयाना का महदिया शहर अपने सोने के खनन के लिए जाना जाता है और इस स्कूल में इस क्षेत्र के आसपास के कस्बों और गांवों के छात्र रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति का नाम लेकर बोले बाइडेन- 'पुतिन नहीं तोड़ सकते हमारा संकल्प..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget