एक्सप्लोरर

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के इफ्तार में आ रहे मेहमानों से पाकिस्तानी एजेंसियों ने की बदसलूकी

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के इफ्तार पार्टी में शामिल होने आने मेहमानों से पाकिस्तानी एजेंसियों ने बदसलूकी की है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में पाकिस्तानी अधिकारियों ने नापाक हरकत की है. इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग की तरफ से रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था. इस पार्टी में आमंत्रित मेहमान जुट रहे थे, तभी पाकिस्तानी एजेंसियों के लोगों ने पार्टी में जा रहे मेहमानों को रोका और उन्हें वापस जाने के लिए कहा. इतना ही नहीं बेअदबी से भी पेश आए. मेहमानों को हुई परेशानी के लिए पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने खेद जताया है.

उन्होंने कहा, ''मैं उन लोगों का शुक्रिया करता हूं जो यहां आए हैं. खासतौर पर उनका जो कराची और लाहौर से आए हैं. और मैं माफी भी मांगना चाहूंगा क्योंकि कई लोगों को यहां अंदर आने में तकलीफ हुई और कई दोस्त यहां नहीं आ पाए. इफ्तार का सिलसिला कई सालों से यहां जारी है.''

पाकिस्तानी एजेंसियां पहले भी इस तरह की हरकतें करती रही है. पिछले साल दिसंबर के महीने में जानबूझकर राजनयिकों को परेशान करने के लिए उनके घरों की बिजली काट दी थी.

भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध काफी तनाव भरे रहे हैं. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत लंबे समय से बंद है. ये तनाव तब और बढ़ गए थे जब पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हमले किये थे और इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने बालाकोट जाकर जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, कैसे आर्मी चीफ PM के बराबर हुए ताकतवर
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, कैसे आर्मी चीफ PM के बराबर हुए ताकतवर
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget