एक्सप्लोरर

ब्रिटेन के विनचेस्टर यूनिवर्सिटी में भारी विरोध के बावजूद हुआ ग्रेटा थनबर्ग की मूर्ति का अनावरण, विरोध का कारण जानें

ब्रिटेन के विनचेस्टर विश्वविद्यालय में मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग की प्रतिमा लगाने के बाद विवाद गहरा गया है. विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थियों व कर्मचारियों ने इसे महज फिजूलखर्ची बताते हुए कहा है कि ये धन किसी योग्य कार्य में खर्च किया जा सकता था.

ब्रिटेन के विनचेस्टर विश्वविद्यालय में मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग की प्रतिमा लगाने के बाद विवाद गरमा गया है. विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थियों व कर्मचारियों ने इसे महज फिजूलखर्ची बताते हुए कहा है कि ये धन किसी योग्य कार्य में खर्च किया जा सकता था. ग्रेटा थनबर्ग पर सवाल नहीं, फिजूलखर्ची का विरोध यूनिवर्सिटी एण्ड कॉलेज यूनियन (UCU) की विनचेस्टर शाख, जो विश्वविद्यालयों के अकादमिक स्टाफ का प्रतिनिधित्व करती है ने इस स्मारक को 'वैनिटी प्रोजेक्ट' करार देते हुए खारिज कर दिया है. UCU ने कोरोना महामारी के संकट के बीच मूर्ति पर व्यर्थ पैसा खर्च करने की आलोचना की है. UCU ने एक बयान जारी कर कहा है कि मूर्ति के लिए खर्च किए गए पैसे का उपयोग सेवाओं में कटौती जैसे कार्यों को रोकने के लिए किया जाना चाहिए था. स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष ने साफ किया है कि वे ग्रेटा थनबर्ग के जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संबंधी योगदान पर सवाल नहीं उठा रहे, बल्कि उनका विरोध फिजूलखर्जी को लेकर है. सामाजिक न्याय का प्रतीक है ये प्रतिमा उधर, विश्वविद्याल के कुलपति प्रोफेसर जॉय कार्टर का कहना है कि प्रतिमा की स्थापना के लिये कर्मचारियों या छात्रों से किसी प्रकार का धन नहीं लिया है और ये मूर्ति सामाजिक न्याय को लेकर प्रतिबद्धता दर्शाती है. 15 साल की उम्र में 2018 में जलवायु परिवर्तन को लेकर अभियान शुरू करने वाली ग्रेट थनबर्ग ने एमनेस्टी इंटरनेशनल के शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार और स्वीडिश राइट लाइवलीहुड जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड हासिल किए है. यही नहीं 2019 में, टाइम पत्रिका ने उन्हें पर्सन ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया था. भारत में ग्रेटा थनबर्ग उस समय चर्चा में आई थीं,जब उन्होंने कृषि बिल को लेकर चलाए जा रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया था. स्वीडन की ग्रेटा थनबर्ग ने कहा था, ''मैं अभी भी किसानों के साथ खड़ी हूं और उनके शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का समर्थन करती हूं. नफरत, धमकी या मानवाधिकारों के उल्लंघन की किसी भी कोशिश से यह नहीं बदलेगा.'' ये भी पढ़ें- FIR की खबरों के बीच ग्रेटा थनबर्ग बोलीं- मैं अब भी किसानों के साथ खड़ी हूं ग्रेटा थनबर्ग ने JEE, NEET परीक्षा को स्‍थगित करने का किया समर्थन, जानें क्या कहा?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के शॉपिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल
US के शॉपिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget