एक्सप्लोरर

सरकार विरोधी कार्यकर्ताओं से बातचीत की जाएगी: मैक्रों

राष्ट्रपति कार्यालय एलिसे पैलेस ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप को प्रदर्शनों के आयोजकों और पार्टियों के नेताओं से मुलाकात करने के लिए कहा गया है. राजधानी पेरिस में प्रदर्शनकारियों के तोड़फोड़ करने से 133 लोगों के घायल होने के बाद यह कदम उठाया गया है.

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने सरकार के कर बढ़ाने के विरोध में समूचे पेरिस में चल रहे प्रदर्शनों के हिंसक होने से पहुंचे नुकसान का रविवार को जायजा लिया और एक आपात बैठक की. इसमें मैक्रों ने सरकार विरोधी कार्यकर्ताओं से विस्तृत बातचीत करने की घोषणा की. दरअसल, देशभर में पिछले दो हफ्तों से लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जिनमें सैकड़ों लोग घायल हुये हैं. हिंसा को खत्म करने के लिए मैक्रों ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और शीर्ष सुरक्षा सेवा अधिकारियों के साथ बैठक की. राष्ट्रपति कार्यालय एलिसे पैलेस ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप को प्रदर्शनों के आयोजकों और पार्टियों के नेताओं से मुलाकात करने के लिए कहा गया है. राजधानी पेरिस में प्रदर्शनकारियों के तोड़फोड़ करने से 133 लोगों के घायल होने के बाद यह कदम उठाया गया है. मैक्रों अर्जेन्टीना के ब्यूनस आयर्स में चल रहे जी-20 सम्मेलन से भाग लेकर स्वदेश लौटे हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार पेरिस पुलिस ने शनिवार को अब तक के सबसे भीषण उपद्रव में शामिल 412 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि 378 लोग इसी तरह के मामलों में पहले से हिरासत में हैं. उपद्रव में घायल हुये कुल 133 लोगों में से सुरक्षा बल के 23 सदस्य भी शामिल हैं. इससे पहले मैक्रों ने ब्यूनस आयर्स से लौटने से पहले कहा था कि वह हिंसा को कभी स्वीकार नहीं करेंगे. मैक्रों ने कहा, ''अधिकारियों पर हमले, वाणिज्य-व्यापार में लूटपाट, राहगीरों या पत्रकारों को धमकी देना किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं हो सकता है.'' पेरिस में बड़ी संख्या में लोग आपात स्थिति में पहने जाने वाले पीले रंग के जैकेट पहन कर प्रदर्शन कर रहे हैं. ब्यूनस आयर्स में मैक्रों से उनसे फ्रांस में चल रहे प्रदर्शनों पर बार बार सवाल पूछे गये. इस पर उन्होंने कहा, ''इस हिंसा के लिए दोषी लोग बदलाव नहीं चाहते हैं, वे लोग सुधार नहीं चाहते, उन्हें सिर्फ अराजकता चाहिए. वे लोग जिस कारण का समर्थन करने की ढोंग करते हैं, उसे ही धोखा दे रहे हैं.'' मैक्रों ने कहा, ''उन सभी की पहचान की जाएगी और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाएगा.'' अफगानिस्तान में कर्ज चुकाने के लिए पिता बेटियों को शादी के लिए बेचने को मजबूर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
US-Iran War Highlights: US की बमबारी के बाद ईरान का पलटवार; बहरीन, कुवैत, जॉर्डन पर हमले; यूके ने IRGC को ठहराया आंतकी संगठन
US-Iran War Highlights: US की बमबारी के बाद ईरान का पलटवार; बहरीन, कुवैत, जॉर्डन पर हमले; यूके ने IRGC को ठहराया आंतकी संगठन
ईरान पर अमेरिका और इजरायल नहीं, इस देश ने ले लिया बहुत बड़ा एक्शन
ईरान पर अमेरिका और इजरायल नहीं, इस देश ने ले लिया बहुत बड़ा एक्शन
Explained: इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयान! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स', कयामत के बाद कौन खोलेगा?
इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयानों तक! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स'?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget