एक्सप्लोरर

Google हडसन स्क्वायर में 2.1 बिलियन डॉलर में खरीदेगा बिल्डिंग, 'Googleplex' नाम से बनाएगा नया ऑफिस

टेक दिग्गज कंपनी गूगल जल्द ही अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने वाली है. कंपनी ने घोषणा की है कि वह जल्द ही हडसन स्क्वायर में $2.1BN में 1.3 मिलियन वर्ग फुट की इमारत खरीदने की योजना बना रही है.

Google जल्द ही अपने कर्मचारियों के लिए एक नया ऑफिस खरीदने जा रहा है. इसकी घोषणा करते हुए Google की ओर से जानकारी दी गई है कि वह जल्द ही हडसन स्क्वायर में ऑफिस खोलने की योजना बना रहा है. घोषणा के अनुसार Google हडसन स्क्वायर में 2.1 बिलियन डॉलर में 1.3 मिलियन वर्ग फुट की इमारत खरीदने की योजना बना रहा है. इसे 'Googleplex' के नाम से जाना जाएगा.

2022 की पहली तिमाही में खरीदेगा बिल्डिंग

बताया जा रहा है कि यह Google की न्यूयॉर्क शहर में ऑफिस की जगह की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी खरीद है. वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार बताया गया है कि Google ने 2022 की पहली तिमाही में इसे खरीदे जाने की बात कही है. इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से देश में किसी ऑफिस की इमारत के लिए यह सबसे महंगी बिक्री होगी, और इसी के साथ ही गूगल को सबसे बड़ा कॉमर्शियल प्रॉपर्टी ओनर बना देगी.

फिलहाल 550 वाशिंगटन स्ट्रीट में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और कंपनी को 2023 में इसके पूरा होने की उम्मीद है. यह इमारत हडसन स्क्वायर परिसर निवेश का हिस्सा है जिसे 'गूगलप्लेक्स' नाम से जाना जाएगा. जिसमें कुल 1.7 मिलियन-वर्ग-फीट ऑफिस स्पेस शामिल होगा.

2.1 बिलियन डॉलर में खरीदेगा स्काइस्क्रेपर

Google वर्तमान में 315 और 345 हडसन स्क्वायर को पट्टे पर दे रहा है और उसने साइटों को खरीदने की योजना की घोषणा नहीं की है. इसके अलावा Google निर्माण के दौरान 550 वाशिंगटन स्ट्रीट की साइट को पट्टे पर दे रहा है, लेकिन अगले साल इसे खरीदने की योजना बना रहा है.

Google ने घोषणा की है कि उसकी 550 वाशिंगटन स्ट्रीट में 2.1 बिलियन डॉलर में 1.3 मिलियन-वर्ग-फीट की स्काइस्क्रेपर इमारत खरीदने की योजना है, जो न्यूयॉर्क शहर में ऑफिस स्पेस की अब तक की सबसे बड़ी खरीद है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget