एक्सप्लोरर

अमेरिकी सांसदों के सामने गूगल-फेसबुक-एपल-अमेजन के CEO की पेशी, लगाए गए गंभीर आरोप

डेमोक्रैट्स और रिपब्लिकन सांसदों को संबंधित सीईओ से अलग-अलग सवाल पूछने का मौका दिया गया. सांसदों ने कई तीखे सवाल किए. सवाल का जवाब देते हुए सीईओ कई बार गर्म भी हो गए.

वॉशिंगटन: अमेरिका की चार सबसे बड़ी तकनीकी कंपनियों के सीईओ बुधवार को कई अहम मुद्दों पर सफाई देते नजर आए. गूगल, फेसबुक, अमेजन और एपल के चीफ एग्जीक्यूटिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अविश्वास के मुद्दे पर अमेरिकी संसद में डेमोक्रैट्स और रिपब्लिकन सांसदों के सवालों के जवाब दिए. अमेरिकी कांग्रेस के तमाम सांसदों ने उन्हें कई तरह के तीखे सवालों के जरिए घेरा.

अमेरिकी अविश्वास उप-सिमित के चेयरमैन डेविड एन सिसिलाइन की अध्यक्षता में संसद की न्यायिक समिति के एंटीट्रस्ट पैनल के समक्ष फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, अमेजन के जैफ बेजोस, गूगल के सुंदई पिचाई और एपल के टिम कुक पेश हुए. सुनवाई से पहले सभी सीईओ ने खड़े होकर सच बोलने की शपथ भी ली. इन चारों सीईओ की तकनीकी कंपनियों की मार्केट वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर है.

डेमोक्रैट्स और रिपब्लिकन सांसदों को संबंधित सीईओ से अलग-अलग सवाल पूछने का मौका दिया गया. सांसदों ने कई तीखे सवाल किए. सवाल का जवाब देते हुए सीईओ कई बार गर्म भी हो गए. कई बार ऐसा भी हुआ कि इन्होंने धन्यवाद कहकर सांसदों को चुप करा दिया और उनके सवाल के जवाब नहीं दिए. सांसदों ने कभी मार्क जुकरबर्ग पर पुरानी ईमेल का मामला उठाया, तो कभी गूगल पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया. इस दौरान कई बार गर्मागमी भी हुई.

गूगल पर कंटेंट चुराने का आरोप एक सांसद डेविड सिसिलिन ने गूगल पर चोरी का आरोप लगाया. उन्होंने पूछा, "गूगल ईमानदार कारोबारियों से कंटेंट क्यों चुराती है?" सिसिलिन ने आरोप लगाया कि गूगल ने येल्प इंक का रिव्यू चुराया और कंपनी को धमकी दी कि अगर आपत्ति जताई गई तो येल्प को गूगल सर्च से हटा दिया जाएगा. सुंदर पिचाई ने धीमी आवाज में कहा कि वह इन आरोपों की बारीकियों को जानना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह इन आरोपों से सहमत नहीं हैं.

फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग से साल 2012 में खरीदी गई कंपनी इंस्टाग्राम के बारे में कई सवाल किए गए. उनसे सवाल किया गया कि क्या इंस्टाग्राम को इसलिए खरीदा, क्योंकि ये उनके व्यापार के लिए बड़ा खतरा हो सकता था. इसपर जुकरबर्ग ने जवाब दिया कि उस समय इंस्टाग्राम एक सोशल-मीडिया प्लेटफॉर्म होने के बजाय एक छोटा सा फोटो शेयर करने वाला ऐप था. हमने ये नहीं सोचा था कि इंस्टाग्राम हमारे साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे था.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget