एक्सप्लोरर

Donald Trump: गूगल ने अपने ऐप स्टोर पर ट्रंप के 'Truth' को दी मंजूरी, इस ऐप को पहले किया जा चुका है बैन

Truth Social: गूगल ने इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बैन कर दिया था. इस ऐप पर प्ले पॉलिसी का उल्लंघन करने का आरोप था.

Donald Trump Social Media Platform: गूगल (Google) ने अपने ऐप स्टोर के लिए डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मंजूरी दे दी है. गूगल ने कहा कि ट्रम्प मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (TMTG) के ऐप ट्रुथ सोशल (Truth Social) को जल्द ही प्ले स्टोर में उपलब्ध कराया जाएगा. इससे पहले सितंबर में गूगल ने ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल ऐप को प्रतिबंधित कर दिया था. 

ट्रुथ सोशल ऐप को फरवरी में ऐप्पल ऐप स्टोर में संयुक्त राज्य अमेरिका में लॉन्च किया गया था. वहीं गूगल (Google) के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने 19 अगस्त को ट्रुथ सोशल को इंफॉर्म कर दिया था कि उनके ऐप ने Play पॉलिसी का उल्लंघन किया है और प्लेटफ़ॉर्म पर ऑफर किए जाने के लिए "यूजर-जनरेटेड कंटेंट को मॉडरेट करने के लिए प्रभावी सिस्टम" की जरूरत है. टेक फर्म के अनुसार, ऐप फिजिकल खतरों और हिंसा को उकसाने कंटेंट को ऑफर कर नियमों को तोड़ता है.

डेवलपर दिशानिर्देशों का पालन जरूरी 

हालांकि, गूगल के एक प्रवक्ता ने साफ कहा है कि ऐप्स को गूगल प्ले पर वितरित किया जा सकता है, बशर्ते वे हमारे डेवलपर दिशानिर्देशों का पालन करें. इसके लिए यूजर-जनरेटेड कंटेंट को प्रभावी ढंग से मॉडरेट करने और हिंसा भड़काने वाली आपत्तिजनक पोस्ट को हटाने की जरूरत शामिल है. 

क्या है ट्रुथ सोशल ऐप 

ट्विटर (Twitter) का मुकाबला करने के लिए ट्रम्प ने इस सोशल मीडिया ऐप की शुरुआत की थी. दरअसल ट्विटर जैसे प्लेटफार्मों से जनवरी 2021 में यूएस कैपिटल पर हमला करने वाली भीड़ के बाद उन्हें बाहर निकाल दिया गया था. उन पर हिंसा भड़काने वाले संदेश पोस्ट करने का आरोप लगाया गया था. ट्रम्प के अनुसार ट्रुथ सोशल ऐप ट्विटर जैसा सामाजिक अनुभव देने के साथ ही एक खुली, मुक्त और ईमानदार वैश्विक बातचीत को प्रोत्साहित करता है. 

गूगल और एप्पल स्टोर के बिना ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ट्रूथ सोशल डाउनलोड करने का कोई आसान तरीका नहीं है. गूगल का प्ले स्टोर ही यूएस में यूजर्स के  लिए ऐप्स डाउनलोड करने का मुख्य तरीका है. एंड्रॉइड यूजर्स सीधे वेबसाइट से भी ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए ज्यादा मेहनत और सिक्योरिटी परमिशन की जरूरत होती है. ट्रुथ सोशल भी इन तरीकों से मिल सकती है, भले ही गूगल ने इसे प्ले स्टोर से ब्लॉक कर दिया हो. 

ये भी पढ़ें: 

Karnataka Hijab Row: कर्नाटक हिजाब मामले में आज खत्म होगी फैसले की घड़ी, जानिए कब तक आ सकता है फैसला

Russia Ukraine War: इमैनुएल मैक्रों बोले- युद्ध समाप्त कर बातचीत की मेज पर लौटें पुतिन, यूक्रेन को एयर डिफेंस में मदद देगा फ्रांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget