एक्सप्लोरर

Glasgow Khalistan Row: स्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त को खालिस्तानियों ने रोका तो ग्लासगो गुरुद्वारा ने मांगी माफी, बयान जारी कर कही ये बात

Glasgow: भारतीय उच्चायुक्त पर हमला करने की कोशिश करने वाले तीन चरमपंथियों में से दो की पहचान शमशेर सिंह और रणवीर सिंह के रूप में की गई है, दोनों लंदन में रहते हैं.

Glasgow Khalistan Row: ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया गया था. इसके बाद ग्लासगो गुरु ग्रंथ साहिब गुरुद्वारा ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी है.

ग्लासगो गुरुद्वारा समिति ने उच्चायुक्त को लिखे एक पत्र में आश्वासन दिया कि इस अप्रिय घटना में शामिल तीन व्यक्ति उनकी नियमित मंडली का हिस्सा नहीं थे और ग्लासगो में अल्बर्ट रोड पर सामुदायिक गुरुद्वारे के लिए अज्ञात थे. इसके बाद समिति ने उच्चायुक्त से दोबारा गुरुद्वारे का दौरा करने का अनुरोध किया है.

तीन चरमपंथियों में से दो की पहचान
भारतीय उच्चायुक्त पर हमला करने की कोशिश करने वाले तीन चरमपंथियों में से दो की पहचान शमशेर सिंह और रणवीर सिंह के रूप में की गई है, दोनों लंदन में रहते हैं. इनमें से रणवीर सिंह एक शूटिंग प्रैक्टिस रेंज में राइफल के साथ फोटो खिंचवा रहे थे और पंजाब के 12वें मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश में शामिल बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी जगतार सिंह हवारा की रिहाई की मांग वाली टी-शर्ट भी पहने हुए थे.

Glasgow Khalistan Row: स्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त को खालिस्तानियों ने रोका तो ग्लासगो गुरुद्वारा ने मांगी माफी, बयान जारी कर कही ये बात

बेअंत सिंह की हत्या 31 अगस्त, 1995 को दिलावर सिंह बब्बर नामक शख्स ने की थी. उसने चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय में बेअंत सिंह की बुलेट प्रूफ कार को खुद के साथ उड़ा दिया था. इस आतंकी हमले में 17 लोगों की जान चली गई थी और 15 घायल हुए थे.

1992 बैच के IFS अधिकारी दोराईस्वामी
भारतीय उच्चायोग के 1992 बैच के IFS अधिकारी दोराईस्वामी अगस्त 2023 में समिति के निमंत्रण पर ग्लासगो गुरुद्वारा गए थे और इस महीने वो दोबारा गए थे. सिख कट्टरपंथी गतिविधि में बढ़ोतरी के बावजूद, दोराईस्वामी ने कम से कम चार गुरुद्वारों का दौरा किया है.

इस इलाके में सिख समुदाय के लोग भारतीय राजनयिक और उनके सहयोगियों के प्रति अच्छे हैं. इसके अलावा ग्लासगो गुरुद्वारा पहुंचने से पहले उच्चायुक्त दोरईस्वामी ने ग्लासगो में भारतीय मुस्लिम एसोसिएशन से मुलाकात भी की थी.

मंत्री ने पोस्ट कर जाहिर की चिंता
राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO) मंत्री ऐनी-मैरी ट्रेवेलियन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह देखकर चिंतित हूं कि भारतीय उच्चायुक्त, विक्रम दोरईस्वामी को ग्लासगो में गुरुद्वारा समिति के साथ बैठक करने से रोक दिया गया है. विदेशी राजनयिकों की सुरक्षा अत्यंत महत्व का विषय है और ब्रिटेन में हमारे पूजा स्थल सभी के लिए खुले होने चाहिए.’’

ये भी पढ़ें:Pakistan Hafiz Saeed Son: पाकिस्तान में हाफिज सईद के बेटे के हत्या की खबर! 4 दिन से है लापता, ISI भी ढूंढने में नाकामयाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget