एक्सप्लोरर

कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में यूरोपीय देश, जर्मनी में अब तक का सबसे कड़ा लॉकडाउन

जर्मनी में तो कोरोना की दूसरी लहर मार्च और अप्रैल के मुकाबले कहीं ज्यादा खतरनाक दिख रही है. यहां की हालत ये हो गई है कि 90 से 95 फीसदी ICU फुल हैं. ऐसे में जर्मनी सरकार अब तक का सबसे सख्त लॉकडाउन लागू करने वाली है.

कोरोना दुनियाभर में अभी भी काल बनकर लोगों की जान ले रहा है. इस महामारी के चलते अब तक करीब सात करोड़ सत्ताइस लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं जबकि दुनियाभर में सोलह लाख बीस हजार से ज्यादा ने जान गंवाई है. कोरोना की दूसरी लहर इस वक्त यूरोपीय देशों में चल रही है. ऐसे में वहां के देशों की तरफ से इसकी रोकथाम को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.  जर्मनी में कोरोना की दूसरी लहर के चलते लॉकडाउन में सख्ती के चलते यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर एक और मंदी का खतरा गहरा गया है. चांसलर एजेंला मर्केल और राज्य के नेताओं की तरफ से रविवार को इस बार पर सहमति बनी है कि बुधवार से लेकर ज्यादातर स्टोर्स कम से कम 10 जनवरी तक बंद रहेंगे ताकि कोरोना से बचा जा सके.

जर्मनी में तो कोरोना की दूसरी लहर मार्च और अप्रैल के मुकाबले कही ज्यादा खतरनाक दिख रही है. यहां की हालत ये हो गई है कि नब्बे से पच्चानवें फीसदी आईसीयू फूल है. ऐसे में जर्मनी सरकार अब तक का सबसे सख्त लॉकडाउन लागू करने वाली है. जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल और जर्मनी के सोलह राज्यों के गवर्नर रविवार को इस बात पर तैयार हो गए कि कोरोना की रोकथाम के लिए दस जनवरी तक कड़ा लॉकडाउन लागू किया जाए.

यहां की सरकार ने दो दिन पहले ही यहां के लोगों से कहा है कि वे आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी कर ले. एंजेला मर्केल ने अपील किया है कि जो लोग अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाना चाहते हैं, उन्हें एक हफ्ते पहले से खुद को अलग कर लेना चाहिए. जर्मनी में अब तक कोरोना से 1,338,483 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 22,406 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

मार्च-अप्रैल में लगाई गई पाबंदियों के दौरान जर्मनी में रात का कर्फ्यू नहीं लगाया गया था, लेकिन इस बार रात में कर्फ्यू लगाने की चर्चा भी हो रही है. जर्मनी में लॉकडाउन के दौरान सभी दुकानें, स्कूल आदि बंद रहेंगे और दो गज की दूरी के नियम का बेहद कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ने से दोनों का होगा नुकसान', US दौरे पर गए राष्ट्रपति शी जिनपिंग का ट्रंप को कड़ा संदेश
'लड़ने से दोनों का होगा नुकसान', US दौरे पर गए राष्ट्रपति शी जिनपिंग का ट्रंप को कड़ा संदेश
शी जिनपिंग से मुलाकात से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- 'AI पर होगी बड़ी चर्चा'
शी जिनपिंग से मुलाकात से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- 'AI पर होगी बड़ी चर्चा'
सऊदी ने दी मक्का-जेद्दा और अन्य इलाकों में खतरे की चेतावनी, क्या होने वाला है?
सऊदी ने दी मक्का-जेद्दा और अन्य इलाकों में खतरे की चेतावनी, क्या होने वाला है?
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’

वीडियोज

EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?
BJP On Rahul Gandhi PC | Gyanesh Kumar: 10 पॉइंट्स में जानें राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
EC में मतभेद पर पूर्व CEC की सलाह
जमुई कांड पर 'सरकार' का विवादित बयान
Jagadhatri:🫨Rudra के जिंदा होने का सबूत जुटाएगी Jagadhatri! घर में पसरा मातम और खराब हुआ माहौल! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीनों चुनाव आयुक्त स्थिति साफ क्यों नहीं करते', क्या बोले पूर्व CEC कुरैशी?
'तीनों चुनाव आयुक्त स्थिति साफ क्यों नहीं करते', क्या बोले पूर्व CEC कुरैशी?
अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?
अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?
शतक से चमके मैथ्यू ब्रीट्जके, कुचले सब रिकॉर्ड; सबसे ज्यादा रन वाले बने बल्लेबाज
शतक से चमके मैथ्यू ब्रीट्जके, कुचले सब रिकॉर्ड; सबसे ज्यादा रन वाले बने बल्लेबाज
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की चौथी बिगेस्ट ओपनर, 'इरुमुडी' समेत पहले दिन तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की 4th बिगेस्ट ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
Embed widget