एक्सप्लोरर

Turkiye-Syria Earthquake: 'मुझे चमत्कार में विश्वास हो गया है...', मलबे के नीचे 104 घंटे तक दबी रही महिला को रेस्क्यू टीम ने निकाला

Turkiye-Syria: रेस्क्यू टीम की कैप्टन स्टीवन बायर ने कहा कि अब मैं चमत्कारों में विश्वास करती हूं. पहले मैंने सिर्फ सुना था. महिला को बाहर निकाला गया तो लोग एक-दूसरे को खुशी से गले लगा रहे थे.

Turkiye-Syria Earthquake: तुर्किए (Turkiye) और सीरिया (Syria) में आए विनाशकारी भूकंप के बाद से ऐसी-ऐसी कहानियां सामने निकल के आ रही है, जिसके बारे में जानने के बाद लोग भावुक हो जा रहे हैं और चमत्कार भी मान रहे हैं. भूकंप आने के बाद से अब तक 22 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं हजारों लोग गंभीर रूप से घायल हैं. 

तुर्किए और सीरिया में लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है, इसके लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू टीम लगी हुई है. इस दौरान शुक्रवार (10 फरवरी) को जर्मनी की रेस्क्यू टीम ने एक 40 साल की महिला को मलबे से बाहर निकाला. सबसे बड़ी बात ये रही है कि महिला करीब 104 घंटे से मलबे के अंदर दबी हुई थी.

महिला को मलबे से बाहर निकाला

जर्मनी की रेस्क्यू टीम ने जिस 40 साल की महिला को मलबे से बाहर निकाला, उसका नाम जेनेप कहरामन है. रेस्क्यू टीम ने महिला को बहुत ही सावधानी से स्ट्रेचर की मदद से बाहर निकाला. महिला के ऊपर कई बड़े-बड़े सीमेंट की दीवार और एक लोहे का मुड़ा हुआ रॉड भी पड़ा हुआ था. महिला को जैसे ही बाहर निकाला गया, आस-पास के लोग खुशी से झूम उठे. वहां पर खड़े सारे लोग ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करने लगे.

अब चमत्कारों में विश्वास करती हूं

इंटरनेशनल रेस्क्यू टीम की कैप्टन स्टीवन बायर ने कहा कि अब मैं चमत्कारों में विश्वास करती हूं. पहले मैंने सिर्फ सुना था. उन्होंने कहा कि जब महिला को बाहर निकाला गया तो लोग एक-दूसरे को खुशी से गले लगा रहे थे. यह बड़ी राहत की बात है कि ऐसी परिस्थितियों में यह महिला इतनी फिट निकली. यह एक चमत्कार है. तुर्किए और सीरिया में लोग भूकंप के अलावा भीषण सर्दी से मुकाबला कर रहे हैं. लाखों लोग बेघर हो गए हैं. खाने की कमी हो गई है. हाल ही में एक 6 साल की बच्ची को भारत की ओर से भेजी गई एनडीआरएफ की टीम ने मलबे से बाहर निकाला था. 

ये भी पढ़ें: China Population Problem: घटती जनसंख्या से टेंशन में चीन, शी जिनपिंग सरकार ने लोकल बॉडी को दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget