एक्सप्लोरर

G20 Summit India: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना की कितनी है कुल संपत्ति, जानिए

G20 Summit 2023: जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आ रही बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दुनिया की पॉवरफुल महिलाओं में शुमार होती हैं. कुल संपत्ति लगभग $5 मिलियन के करीब है.

G20 Summit 2023 in Delhi:  भारत में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली आ रही हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेख हसीना के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होने की उम्मीद है. बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त अंदालिब एलियास ने उनके भारत आने की पुष्टि की है. बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाला है. यह भारत के साथ-साथ दक्षिण एशिया में आयोजित होने वाला पहला जी-20 शिखर सम्मेलन है. 

गौरतलब है कि बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना की गिनती दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सबसे अमीर राजनेताओं में से एक हैं. उन्होंने फोर्ब्स मैगजीन साल 2022 में दुनिया के पॉवर फुल महिलाओं की लिस्ट में टॉप  50 में शामिल किया था. इस साल शेख हसीना दुनिया की 42 सबसे प्रभावशाली महिला थी. शेख हसीना का जन्म 28 सितंबर, 1947 को तुंगीपारा उपजिला, ढाका, बांग्लादेश में हुआ था. उनकी कुल संपत्ती की बात करे तो 1 जून, 2023 तक, शेख की कुल संपत्ति लगभग $5 मिलियन थी. 

 लंबे समय से हैं प्रधानमंत्री 

बता दें कि बांग्लादेश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना वाजेद वर्तमान में अपना चौथा कार्यकाल पूरा कर रही हैं. उनकी पार्टी बांग्लादेश अवामी लीग ने 300 संसदीय सीटों में से 288 सीटें जीतने के बाद चौथा कार्यकाल जीता, जो उनका लगातार तीसरा कार्यकाल भी है. उनका मानना ​​है कि यह उनका अंतिम कार्यकाल होगा.

जानें शेख हसीना की सैलरी 

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सालाना कमाई की बात करें तो उन्हें साल के 86 हजार रुपये के करीब वेतन के रूप में मिलते हैं. वहीं एक महीने की बता करें तो उन्हें महज सात हजार रुपये मिलते हैं. हालांकि इसके अलावा उनके इनकम के अन्य कई स्रोत हैं. बता दें कि शेख हसीना बांग्लादेश के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हैं. हसीना ने 1968 में एम.ए. वाजेद मिया से शादी की. 2009 में उनका निधन हो गया. अपने छात्र जीवन में वह ढाका विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में भी सक्रिय थीं. 

बता दें कि इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया भर से शीर्ष नेता आ रहे हैं. इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूके पीएम ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित दुनिया के 19 देशों के प्रमुख आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: G20 Summit 2023: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान क्यों पत्नी के साथ नहीं करते हैं सफर? दिलचस्प है इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक... US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
MQ-9 तबाह, तेल टैंकर पर अटैक... US ने 7वीं रात ईरान पर बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget