एक्सप्लोरर

लंदन में संसद के पास आतंकी हमले में 5 की मौत, 40 जख्मी, मोदी ने जताया दुख

लंदन: लंदन में संसद के पास आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में पांच लोग मारे गए हैं जबकि 40 जख्मी हुए हैं. हमलावर कार से आया था और उसने कई लोगों को रौंद दिया. इस हमले में किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं है.

निशाने पर ब्रिटेन की संसद?

सेंट्रल लंदन के बेहद संवेनशील इलाके में बुधवार दोपहर भारी अफरातफरी मच गई. लंदन की संसद वेस्टमिंस्टर पैलेस के पास बने वेस्टमिसंटर ब्रिज पर एक एसयूवी कार ने कहर बरपा दिया.

संसद की इमारत को सील कर दिया गया

हमला लंदन की संसद के पास हुआ था लिहाजा तुरंत चारों तरफ सुरक्षाकर्मियों की फौज खड़ी हो गई. तत्काल संसद की कार्रवाई रोक दी गई. संसद की इमारत को सील कर दिया गया. वेस्टमिंस्टर अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया. लंदन आई के नाम से मशहूर जायंट व्हील में लोग कुछ देर तक फंसे रह गए.

UK-580x395

पीएम मोदी ने जताया दुख

लंदन में हुए आंतकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है, उन्होंने लिखा है, ''लंदन में हुए आतंकी हमले से मैं दुखी हूं. पीड़ित लोगों के साथ मेरी पूरी संवेदना है. संकट की इस घड़ी में भारत ब्रिटेन के साथ खड़ा है.''

 

नीस में भी हुआ था ऐसा ही हमला

पिछले साल जुलाई में फ्रांस के नीस में इसी तरह का हमला हुआ था जब एक ट्रक ने लोगों को रौंद दिया था. उस हमले में 80 से ज्यादा लोगों की जान गई थी. अब लंदन में ट्रक की जगह कार ने कहर बरपाया है. हमलावर कौन था कहां से आया था, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है. हालांकि पुलिस को शक है कि इस हमले के पीछे इस्लामिक आतंकवाद हो सकता है.

मशहूर वेस्टमिंस्टर इलाका लंदन का दिल कहा जाता है. वेस्टमिंस्टर में संसद, मशहूर चर्च वेस्टमिंस्टर एबे, महारानी और पीएम का आवास है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि लंदन हमले में किसी भारतीय को नुकसान नहीं पहुंचा है. हालांकि लंदन में भारतीयों की मदद के लिए हेल्पलाइन 020-8629 5950 और 7632 3035 जारी कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget