एक्सप्लोरर

Indian Students Drown: रूस में चार भारतीय छात्र नदी में डूबे, एक को बचाया गया, दो की हुई मौत

Indian Students Drown: रूस में दो भारतीय छात्रों की नदी में डूबने से मौत हुई है, जबकि दो छात्रों का अभी तक पता नहीं चल सका है.

Indian Students Drown: भारत से रूस पढ़ने गए छात्रों की मौत हुई है. भारत सरकार के विदेश मंत्रालया के मुताबिक, रूस के वेलिकि नोवगोरोड स्थित यारोस्लाव-द-वाइज़ नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में सभी छात्र पढ़ रहे थे. एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में चार भारतीय छात्र वोल्खोव नदी में में डूब गए. घटना में पांचवें भारतीय छात्र को डूबने से बचा लिया गया और अस्पताल में इलाज चल रहा है.

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा है गया है कि सेंट पीटर्सबर्ग में स्थित हमारा वाणिज्य दूतावास विश्वविद्यालय और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है. भारतीय दूतावास मामले में हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि नदी में डूबे चार छात्रों में से स्थानीय इमरजेंसी सेवाओं ने अभी तक वोल्खोव नदी से दो शवों को बरामद कर लिया है. बाकी दो लापता छात्रों की तलाश अभी जारी है. विदेश मंत्रालय ने इस घटना में हताहत हुए परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट किया है. हादसे में शामिल पांचों छात्र महाराष्ट्र के जलगांव जिले के हैं.

महाराष्ट्र के छात्र रूस में डूबे
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग में स्थित हमारा वाणिज्य दूतावास शवों को भारत लाने के लिए रूस के स्थानीय अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है. रूस में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास घटना से जुड़े परिवार के लोगों के साथ संपर्क में है. रूस में घटना का शिकार हुए सभी छात्र महाराष्ट्र के जलगांव जिले के हैं. रूसी मीडिया के मुताबिक, सभी छात्र रूस में मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे. स्थानीय लोगों ने एक छात्र को डूबने से बचाया है.

लापता छात्रों की हो सकती है मौत
भारतीय दूतावास महाराष्ट्र के जलगांव स्थित पीड़ित परिवारों और जिला प्रशासन के साथ संपर्क में बना हुआ है. आगे की कार्रावाई की जा रही है. फिलहाल, अभी तक दो छात्रों का पता नहीं चल सका है. रूस का क्षेत्रीय राहत एवं बचाव दल नदी में छात्रों की तलाश कर रहा है, लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि उन दोनों छात्रों की भी मौत हो गई होगी, क्योंकि पहले ही दो छात्रों के शव नदी से बरामद हो चुके हैं.

यह भी पढ़ेंः India-China: ताइवानी राष्ट्रपति और पीएम मोदी की बातचीत पर चीन हुआ 'लाल', अमेरिका ने किया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
LIVE: ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
'ईरान में पावर प्लांट पर हमले का प्लान टाला', मिडिल ईस्ट जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
'ईरान में पावर प्लांट पर हमले का प्लान टाला', मिडिल ईस्ट जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
Israel-Iran War: अगर ट्रंप ने ईरान में उतार दी सेना तो उसका हश्र क्या होगा?
Israel-Iran War: अगर ट्रंप ने ईरान में उतार दी सेना तो उसका हश्र क्या होगा?

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: अनीत पड्डा की किलर वॉक… ट्रोल्स को करारा जवाब | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: मन्नत की बुराई सुनना विक्रांत को नहीं गवारा, क्या इशिका को मिलेगी डांट ? | Mannat Har Khushi Paane Ki
Iran attack on Dimona: महायुद्ध का 24वां दिन..'लिटिल इंडिया' पर बरसी मिसाइलें | Nuclear plant
Iran attack on Dimona: महायुद्ध का अगला चरण..चलेगा एटम बम? | Nuclear power plant | Breaking
Trump Final Ultimatum on Hormuz: ट्रंप की धमकी पर ईरान की दो टुक! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजदूरों को 5 KG के सिलेंडर में दी जाएगी प्राथमिकता, LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला
मजदूरों को 5 KG के सिलेंडर में दी जाएगी प्राथमिकता, LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला
'हर संकट का बोझ आखिर लोगों पर ही क्यों?' प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार
'हर संकट का बोझ आखिर लोगों पर ही क्यों?' प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार
Israel-Iran War: अगर ट्रंप ने ईरान में उतार दी सेना तो उसका हश्र क्या होगा?
Israel-Iran War: अगर ट्रंप ने ईरान में उतार दी सेना तो उसका हश्र क्या होगा?
बतौर कप्तान पहले सीजन में IPL खिताब जीतने वाले खिलाड़ी, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
बतौर कप्तान पहले सीजन में IPL खिताब जीतने वाले खिलाड़ी, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
Indoor Air Pollution: घर में इस कॉमन दिक्कत से हर साल 40 लाख लोग गंवा रहे जान, कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती?
घर में इस कॉमन दिक्कत से हर साल 40 लाख लोग गंवा रहे जान, कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती?
फ्लाइट में अचानक खराब हो जाए तबीयत या हो जाए मौत, क्या तब भी मुआवजा देती हैं एयरलाइंस?
फ्लाइट में अचानक खराब हो जाए तबीयत या हो जाए मौत, क्या तब भी मुआवजा देती हैं एयरलाइंस?
Embed widget