एक्सप्लोरर

Italy Floods: इटली में बाढ़ ने मचाई तबाही, पांच लोगों की मौत, हजारों लोगों को छोड़ने पड़े घर

Emilia Romagna Floods: उत्तरी इटली में तूफान और बारिश के कारण भयंकर बाढ़ आई हुई है. बाढ़ के कारण हालात नाजुक बने हुए हैं.

Italy Emilia Romagna Floods: यूरोपीय देश इटली (Italy) के उत्तरी एमिलिया रोमाग्ना (Emilia Romagna) रीजन में भारी बारिश के बाद भयंकर बाढ़ आई हुई है. आपदा के कारण अब तक पांच लोग जान गंवा चुके हैं जबकि हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं.

कई लोगों ने घरों की छतों पर शरण ली हुई है. राहत-बचाव अभियान जारी है. वहीं, इस हफ्ते के अंत में (21 मई) होने वाली इमोला ग्रां प्री (Imola Grand Prix) को रद्द कर दिया गया है. अधिकारियों ने बुधवार (17 मई) को यह जानकारी दी. 

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया तूफान के कारण नदियों का पानी उफान पर है और कई जगह भूस्खलन भी हुआ है. 15 नदियों से पानी आसपास के इलाकों में भर गया है. इससे कई गांव जलमग्न हो गए.

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, एमिलिया रोमाग्ना इटली के सबसे अमीर समृद्ध इलाकों में से एक है. करीब एक पखवाड़े पहले ही यहां भारी बारिश के चलते बाढ़ आई हुई थी और उस दौरान आपदा के चलते दो लोगों की मौत हो गई थी.

बाढ़ का वीडियो

यह दुनिया का अंत है- बोले फोर्ली के मेयर

रिपोर्ट के मुताबिक, बोलोग्ना के पास वाले एक शहर फोर्ली में तीन लोगों की मौत हुई है. फोर्ली के मेयर जियान लुका जत्तिनी ने कहा, ''शहर अपने घुटनों पर है, यह तबाह हो चुका है और और दर्द में है.'' दुख बयां करते हुए उन्होंने यहां तक कहा, ''यह दुनिया का अंत है.''

इन जगहों से पांच लोगों की हुई मौत

आपातकालीन सेवाओं और सशस्त्र बलों की ओर से चलाए गए राहत-बचाव अभियान के दौरान बुधवार सुबह गोताखोरों ने फोर्ली में दो शव बरामद किए.

स्थानीय अथॉरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि फोर्ली में कुल तीन, सेसेना में एक और सेसेनाटिको में एक की मौत हुई जो एक जर्मन शख्स हो सकता है, जिसके लापता होने की सूचना दी गई थी.

हालात के बारे में ये बोले नागरिक सुरक्षा मंत्री

नागरिक सुरक्षा मंत्री नेलो मुसुमेसी ने कहा कि इस बार फोर्ली, सेसेना और रेवेना में 36 घंटों के भीतर करीब 50 सेंटीमीटर (20 इंच) बारिश हुई  जोकि सामान्य वार्षिक वर्षा का लगभग आधा है.

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अब भी नाजुक स्थिति बनी हुई है. उन्होंने कहा कि बारिश अब भी हो रही है और दिन के दौरान इसके हल्का होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Chinese Boat Capsizes: हिंद महासागर में चीन की नाव पलटी, 39 लोग लापता, बचाव कार्य जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनियाभर में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, ‘बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग’ थीम पर भारतीय दूतावास ने आयोजित किया कार्यक्रम
दुनियाभर में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, ‘बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग’ थीम पर भारतीय दूतावास ने आयोजित किया कार्यक्रम
शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा - 'हमारी सेना...'
शांति वार्ता फ्लॉप! ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा - 'हमारी सेना...'
मेलोनी के बाद अब ट्रंप के निशाने पर इस देश के PM, कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बोले - 'वो बुरी तरह...'
अब ट्रंप के निशाने पर इस देश के पीएम, कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बोले - 'वो बुरी तरह...'
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस

वीडियोज

Sansani | Crime News:कौन है रजनी की जिंदगी के खूंखार विलेन? | Parking Controversy
Bollywood News: यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाका, फादर्स डे पर हुआ आधिकारिक ऐलान (21.06.26)
BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी के बाद अब ट्रंप के निशाने पर इस देश के PM, कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बोले - 'वो बुरी तरह...'
अब ट्रंप के निशाने पर इस देश के पीएम, कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बोले - 'वो बुरी तरह...'
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत 2 गिरफ्तार
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत 2 गिरफ्तार
वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर, कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं छू पाया ये आंकड़ा
वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर, कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं छू पाया ये आंकड़ा
Sunday Box Office: 'कॉकटेल 2' के आगे सब पड़े फीके, 'पेद्दी' से ज्यादा कमाई कर रही सामंथा की फिल्म, जानें संडे कलेक्शन
'कॉकटेल 2' के आगे सब पड़े फीके, 'पेद्दी' से ज्यादा कमाई कर रही सामंथा की फिल्म, जानें संडे कलेक्शन
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
CM योगी के इस काम की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की तारीफ, कहा- यह निर्णय सराहनीय
CM योगी के इस काम की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की तारीफ, कहा- यह निर्णय सराहनीय
फिटनेस बनी काल! जिम करते हुए SOG अधिकारी को अचानक आ गई मौत- वीडियो देख कांप उठे यूजर्स
फिटनेस बनी काल! जिम करते हुए SOG अधिकारी को अचानक आ गई मौत- वीडियो देख कांप उठे यूजर्स
Pearl Millet farming: बाजरे की खेती के लिए कितनी होती चाहिए बीज की मात्रा, क्या है 1 हेक्टेयर का हिसाब-किताब?
बाजरे की खेती के लिए कितनी होती चाहिए बीज की मात्रा, क्या है 1 हेक्टेयर का हिसाब-किताब?
Embed widget