एक्सप्लोरर

Australia: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के शख्स ने रच डाला इतिहास, बने पहले भारतीय मेयर

First Indian Became Mayor In Australia: भारतीय मूल के समीर पांडेय को ऑस्ट्रेलिया के शहर पैरामाटा का मेयर चुना गया है. पीएम मोदी ने भी अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर समीर पांडेय का जिक्र किया.

 Australia News: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के समीर पांडेय ने नया कीर्तिमान बनाया है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सिटी ऑफ पररामट्टा काउंसिल ने अपने मेयर के रूप में चुना गया है. यह पहली बार है जब कोई भारतीय मूल का व्यक्ति ऑस्ट्रेलिया में इस पद पर पहुंचा है. 

पैरामाटा न्यू साउथ वेल्स में सिडनी से लगता एक महत्वपूर्ण शहर है. यहां भारतीय मूल के लोगों की संख्या अच्छी खासी है. ढाई लाख से ज्यादा की आबादी वाले इस शहर में लगभग 11.2 फीसदी लोग भारतीय मूल के हैं. लेबर पार्टी के पार्षद समीर पांडेय अब तक डिप्टी लॉर्ड मेयर थे और पूर्व मेयर डोना डेविस के विधान सभा में चुने जाने के बाद खाली हुए पद पर चुने गये हैं. 

नई भूमिका को लेकर बोले समीर पांडेय 

अपनी नई भूमिका के बारे में बात करते हुए, पांडे ने उत्साह व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "मैं जब ऑस्ट्रेलिया आया था तब सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरा सफर यहां तक का होगा. मैं अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साहित हूं. मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा." उन्होंने पीएम मोदी की सिडनी यात्रा के बारे में भी बात की. पांडेय ने कहा, 'दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास होते रहे, मुझे उम्मीद है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध और आगे बढ़ेंगे. मैं अपनी भूमिका को लेकर विनम्र और उत्साहित हूं. मैं एक ऐसा शहर बनाना चाहता हूं जो टिकाऊ, स्मार्ट, समावेशी और विविधतापूर्ण हो.'

कौन हैं समीर पांडेय?

करीब बीस साल पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचे समीर पांडेय आईटी विशेषज्ञ के साथ-साथ उद्योगपति हैं, जो एक इंजिनियर के रूप में आस्ट्रेलिया आये थे. वह लेबर पार्टी के सदस्य हैं और विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं, जिसमें वह बहुत मामूली अंतर से हारे थे. 2017 में वह पहली बार पार्षद का चुनाव जीते थे और 2022 में वह दूसरी बार पार्षद बने. 2022 में ही समीर काउंसिल के डिप्टी मेयर चुने गये थे. भारत के बिहार से आने वाले पांडेय दो बच्चों के पिता हैं. 

PM मोदी ने भी किया समीर का जिक्र 

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समीर पांडेय को मेयर चुने जाने के लिए जनता का धन्यवाद दिया. पीएम मोदी ने कहा, "मैं कल ही भारतीय मूल के समीर पांडेय के सिडनी में सिटी ऑफ पररामट्टा काउंसिल के मेयर चुने जाने के लिए आप सब का धन्यवाद करता हूं."  

ये भी पढ़ें: Imran Khan Case: इमरान खान को एक और झटका, बार-बार हो रही गिरफ्तारी से तंग आकर करीबी नेता ने छोड़ी PTI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget