एक्सप्लोरर

US Shooting: अमेरिका में फिर गोलीकांड, अज्ञात हमलावरों की धुआंधार फायरिंग, 2 की मौत- 5 घायल

US Shooting News: पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका में बड़े पैमाने पर गोलीबारी में वृद्धि हुई है. रिपोर्टों के अनुसार, 2023 में अमेरिका में गोलीबारी से मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है.

US Shooting: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थम नहीं रहीं हैं. अब अमेरिका के एरिजोना राज्य में शनिवार रात भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. गोलीबारी की घटना शनिवार देर रात हुई, जब अज्ञात हमलावरों ने अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर एक सभा में गोलियां बरसा दीं. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सभी पीड़ित 15 से 20 वर्ष के बीच पुरुष के हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की उम्र 19 और 20 वर्ष थी. गोली लगने के सभी घायलों को आनन फानन में युमा रीजनल मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया. वहां दो युवकों की मौत हो गई. युमा पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात लगभग 10:54 बजे की है. इसी वक्त हमें गोलीबारी की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन अज्ञात हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे.  

मृतकों की संख्या बढ़ सकती है

पुलिस अधिकारी के अनुसार, जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो कई लोग गोली लगने की वजह से घायल थे. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. शूटिंग साउथ जे एडवर्ड ड्राइव पर हुई. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला करने वाले कौन थे और उन्होंने घटना को क्यों अंजाम दिया. पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है लेकिन कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं. 

अमेरिका में इस साल गोलीबारी की घटना में बढ़ोतरी हुई 

पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका में बड़े पैमाने पर गोलीबारी में वृद्धि हुई है. रिपोर्टों के अनुसार, 2023 में अमेरिका में गोलीबारी से मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है. इस साल अब तक के 111 दिनों में 17 सामूहिक हत्‍याकांड हुए, जिनमें 88 लोगों ने जान गंवाई.

ये भी पढ़ें: Pakistan: '72 घंटे के अंदर देश के दुश्मनों के खिलाफ की जाए कार्रवाई', इमरान खान पर फिर बरसे शहबाज शरीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Embed widget