एक्सप्लोरर

मेक्सिको के डिटेंशन सेंटर में लगी आग, जिंदा जल गए 39 लोग

Fire in Mexico: अमेरिकी बॉर्डर के पास उत्तरी मेक्सिको में बड़ी दुखद घटना हुई है. यहां प्रवासियों को हिरासत में रखे जाने वाले सेंटर में आग लग गई, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए हैं और कई झुलस गए हैं.

Fire in Mexico Detention Centre: अमेरिका के पड़ोसी देश मेक्सिको (Mexico) में बड़ी जानलेवा घटना हुई है. यहां टेक्सास के एल पासो के नजदीक स्यूदाद जुआरेज़ स्थित एक माइग्रेशन डिटेंशन सेंटर में (Mexico Migration Center) आग लग गई, जिसमें 39 लोगों की जलकर मौत हो गई. यहां प्रवासियों को हिरासत में रखा जाता था. आग लगने के कारण परिसर के अंदर चीख-पुकार मच गई. कुछ ही देर में कई लोगों ने जान गंवा दी.

बता दें कि मेक्सिको अमेरिका के दक्षिण में स्थित है, ये दोनों देश हजारों किलोमीटर लंबा बॉर्डर साझा करते हैं. मेक्सिको से दुबके-छिपके अमेरिका जाने वाले लोग सामान्‍यत: बॉर्डर के नजदीक स्थित माइग्रेशन डिटेंशन सेंटर में रखे जाते हैं. अल जजीरा की रिपोर्ट में बताया गया कि सोमवार देर रात टेक्सास के एल पासो की सीमा के पार यानी कि मेक्सिको के स्यूदाद जुआरेज़ में एक डिटेंशन फैसेलिटी में आग लगी, उस आग ने वहां मौजूद कई लोगों को जिंदा जला डाला.

आधी रात आग ने मचाया तांडव

घटना के बाद सामने आई तस्‍वीरों में कई वैन अधजले और पूरी तरह जले लोगों को ले जाते हुए देखी गईं. एक ओर एंबुलेंस और फायरब्रिगेड की टीम पीडि़तों को बचाने में लगी थीं, वहीं दूसरी ओर जलकर मरे लोगों के शवों को एकत्रित किया जा रहा था. कई शवों को देर रात तक मॉर्चरी में भिजवाया गया.

पुलिस के मुताबिक, आग से जलकर झुलसे कुछ लोगों की हालत अब भी काफी गंभीर है. लिहाजा, मरने वालों की तादाद अभी और बढ़ने की आशंका है. अमेरिकी डॉक्टरों की एक टीम भी इलाज में मदद के लिए पहुंच चुकी है. एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना सोमवार देर रात करीब 71 प्रवासियों को सेंटर में लाए जाने के कुछ ही देर बाद हुई. इस घटना में अधिक मृतक वेनेजुएला के हैं. 

जिस समय मेक्सिको में रात होती है, उस वक्‍त भारत और उसके पड़ोसी देशों में दिन होता है. 

यह भी पढ़ें: आग से धधक रहे इस देश के जंगल, 4000 हेक्टेयर भूमि की हरियाली को लील गईं तेज लपटें, हालात रोंगटे खड़े कर देने वाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget