एक्सप्लोरर

Lottery News: सैर-सपाटे पर निकले परिवार की चमकी किस्मत, लगी 2 करोड़ रुपये की लॉटरी

Lottery Ticket: अमेरिका में एक परिवार वैकेशन के लिए सैर सपाटे पर निकला लेकिन इस परिवार की किस्मत तब बदल गई जब 2 करोड़ रुपये की लॉटरी लग गई. गजब की बात ये है कि ये टिकट ऐसे ही खरीद लिया था.

Lottery Winner: कब किसकी किस्मत कहां चमक जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. किस्मत (Luck) का ताला जब खुलता तो कुछ ही मिनटों में कोई भी अमीर बन सकता है. ऐसा ही एक परिवार के साथ हुआ है. अमेरिका (America) में रहने वाला एक परिवार छुट्टियां (Vacations) मनाने के लिए गया और उसकी किस्मत ऐसी पलटी कि सीधे 2 करोड़ रुपये की लॉटरी (Lottery) लग गई. ये परिवार छुट्टियां मनाने के लिए सैर सपाटे पर निकला था. जानिए कैसे क्या हुआ..

मैरीलैंड में रहने वाला 58 साल का एक शख्स अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए घर से निकलता है. वैकेशन पर निकले इस शख्स ने रास्ते में ही एक स्क्रैच-ऑफ लॉटरी का टिकट खरीद लिया. ये लॉटरी का टिकट उसके लिए किस्मत बदलने वाला साबित हुआ. इसी टिकट पर उस शख्स ने 2 करोड़ रुपये जीत लिए. मैरीलैंड लॉटरी के अधिकारियों के मुताबिक, ये शख्स सैर पर निकला था जब उसने ये टिकट खरीदा.

सैर पर निकले शख्स ने खरीदा लॉटरी का टिकट

मैरीलैंड लॉटरी के अधिकारियों ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि ये शख्स और उसकी पत्नी शहर में छुट्टियां मनाने आए थे. वो अपनी पत्नी को होटल में सोता हुआ छोड़कर सैर करने निकल गया. रास्ते में एक स्टोर पर जाकर इस शख्स ने स्क्रैच-ऑफ लॉटरी का टिकट खरीदा था. हैरत की बात ये है कि इस शख्स ने यूं ही ट्राई करने के लिए ये टिकट खरीदा था.

10 डॉलर के टिकट पर ढाई लाख डॉलर का इनाम

शख्स के मुताबिक, उसने यूं ही ट्राई करने के लिए लॉटरी टिकट (Lottery Ticket) खरीद लिया था. जिसकी कीमत मात्र 10 डॉलर थी. मगर, उसने इसका टॉप इनाम (Jackpot) जीता जो 2,50,000 डॉलर का था. अगर इस रकम को भारतीय मुद्रा (Indian Currency) में बदलें तो ये लगभग 2 करोड़ रुपये होते हैं. 10 डॉलर लगाकर इस शख्स ने ढाई लाख डॉलर की लॉटरी (Lottery) जीत ली.  

ये भी पढ़ें: Lottery News: 55 साल की उम्र में शख्स की लगी ऐसी लॉटरी, अब हर साल घर बैठे मिलेंगे 20 लाख रुपये

ये भी पढ़ें: Lottery News: 25 साल से खरीद रहा था टिकट, रातोंरात बदली सफाईकर्मी की किस्मत, निकली 50 लाख रुपयों की लॉटरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: सऊदी अरब में नजरुल और स्विटी की सजा पर अब तक क्या पता चला? माथे पर चुंबन या कुछ और...
सऊदी में नजरुल और स्विटी की सजा पर क्या पता चला? माथे पर चुंबन या कुछ और...
अमेरिका में जारी हुआ दीवाली को लेकर डाक टिकट, जानें क्या है इसमें खास
अमेरिका में जारी हुआ दीवाली को लेकर डाक टिकट, जानें क्या है इसमें खास
Explained: चुनाव से 11 दिन पहले सर्वे में ट्रंप को झटका, 70% युवाओं का समर्थन खो चुके रिपब्लिकन्स
Explained: चुनाव से 11 दिन पहले सर्वे में ट्रंप को झटका, 70% युवाओं का समर्थन खो चुके रिपब्लिकन्स
हूती विद्रोहियों का खौफ, सऊदी अरामको ने कर्मचारियों से मुख्यालय खाली करने को कहा
हूती विद्रोहियों का खौफ, सऊदी अरामको ने कर्मचारियों से मुख्यालय खाली करने को कहा

वीडियोज

Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget