एक्सप्लोरर

Tinder पर लड़की को 'स्टॉक' कर रहा फेसबुक का इंजीनियर निकाला गया

फेसबुक ने अपने एक सिक्योरिटी इंजीनियर को निकाल दिया है. निकाले गए इंजीनियर पर महिला का ऑनलाइन का पीछा करने (stalking) और उसकी जानकारी हासिल करने के लिए नौकरी में मिली ताकत का दुरुपयोग करने का आरोप था.

सैन फ्रांसिस्को: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने एक सिक्योरिटी इंजीनियर को निकाल दिया है. निकाले गए इंजीनियर पर महिला का ऑनलाइन का पीछा करने (stalking) और उसकी जानकारी हासिल करने के लिए नौकरी में मिली ताकत का दुरुपयोग करने का आरोप था. वहीं, फेसबुक ने इसी सप्ताह अपने डेवलपर्स की सालाना समिट में एक डेटिंग सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है.

ब्रिटिश मीडिया 'द गार्डियन' ने मामले पर पहली रिपोर्ट की थी जिसके मुताबिक, निकाले गए इंजीनियर ने महिला को टिंडर पर एक मैसेज भेजा था जिसमें उसने खुद को 'पेशेवर पीछा करने वाला' (professional stalker) बताया था. फेसबुक ने कहा कि वो मामले को बेहद गंभीर मानकर जांच कर रहा है. वहीं कंपनी ने ना तो निकाले गए इंजीनियर के बारे में ज़्यादा जानकारी दी और ना ही ये बताया कि उसके पास किस तरह का डेटा है.

साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंसी स्पाइग्लास सिक्युरिटी की संस्थापक जैकी स्टोक्स के ट्वीट्स से ये आरोप सामने आए. स्टोक्स ने कहा कि उन्हें पता चला है कि फेसबुक में काम कर रहा एक सिक्योरिटी इंजीनियर महिलाओं का ऑनलाइन पीछा करने के लिए अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल कर रहा है.

महिला ने निकाले गए इंजीनियर से टिंडर पर पूछा था, "क्या आप यह कह रहे हैं कि मेरा पीछा करने के लिए आप इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं." यह मामला फेसबुक के लिए एक ऐसे बुरे समय में आया है, जब वो पहले से ही डेटा ब्रीच मामले में जांच का सामना कर रहा है.

एनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक के सालाना डेवलपर समिट के दौरान बीते मंगलवार को ये घोषणा भी की गई कि वो यूज़र्स को ब्राउसर हिस्ट्री ट्रैकिंग से बाहर जाने देगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget