एक्सप्लोरर

Hunter Biden Story: एलन मस्क शेयर करेंगे 'हंटर बाइडेन स्टोरी' के पीछे का पूरा सच, आज होगा इससे जुड़े सभी रहस्यों का खुलासा

Elon Musk: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडन के लीक ईमेल को लेकर आज बड़ा खुलासा हो सकता है. एलन मस्क जल्द ही 'हंटर बाइडेन स्टोरी' के रहस्यों को लेकर खुलासा करने वाले हैं.

Hunter Biden Story: ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने अपने एक एलान से एक बार फिर अमेरिका में बवाल मचा दिया है. मस्क ने आज (3 दिसंबर) 'हंटर बाइडेन स्टोरी' को सेंसर करने के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर छिपे रहस्यों को सबके सामने रखने का एलान किया है. वह आज बताएंगे की आखिर कैसे इस स्टोरी को ट्विटर पर दबाया गया. इस पूरे रहस्य को शाम पांच बजे ट्विटर पर बताया जाएगा. 

एलन मस्क किसी भी बात के लिए लोगों को एक्साइट करने का मौका कभी नहीं छोड़ते हैं. उन्होंने इसे भी इतना ही एक्साइटेड बनाते हुए, एक पोस्ट में जानकारी देते हुए पॉपकॉर्न इमोजी डाली है. उन्होंने बताया कि इसके खुलासे के दौरान लाइव सवाल-जवाब का भी सेशन होगा. मस्क ने बताया कि वह इसके कुछ तथ्यों की दोबारा जांच कर रहे हैं. 

बाइडेन का विवादित ईमेल 

टेस्ला के सीईओ अब एक बार फिर द न्यूयॉर्क पोस्ट के 2020 के विवादित ईमेल के बारे में रिपोर्ट निकाल रहे हैं, जो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर के लैपटॉप से ​​​​मिली थी. यह रिपोर्ट चुनाव से एक महीने पहले आई थी. इससे पहले 2020 में द न्यू यॉर्क पोस्ट ने खुलासा किया था कि हंटर बाइडेन ने अपने पिता को यूक्रेनी एनर्जी फर्म में एक टॉप एग्जीक्यूटिव से एक साल से भी कम समय पहले मिलवाया था. उस समय बाइडेन ने यूक्रेन में सरकारी अधिकारियों पर गोलीबारी के लिए दबाव डाला था, जो कंपनी की जांच कर रहे थे. 

ईमेल में जेल जाने का जताया था डर! 

इस मामले को लेकर डेली मेल ने दावा किया था कि तस्वीरों, दस्तावेजों, ईमेल और टेक्स्ट मैसेज से पता चला है कि 2013 से 2016 तक 6 मिलियन डॉलर से ज्यादा की इनकम होने के बाद भी उनके लापरवाह खर्चों ने उन्हें कर्ज में डुबो दिया था. जब हंटर की कई बिजनेस डील रद्द हो गई थी और उनके खिलाफ फेडरल इन्वेस्टिगेशन चल रही थी, तब उन्होंने एक ईमेल लिखा था. इसमें उन्होंने खुद को जेल भेजे जाने का डर जताया था. इसके अलावा भी इस मामले में कई बड़े खुलासे हुए थे. एक बार फिर एलन मस्क ने इसी मामले को फिर से हवा देने का काम किया है. 

ये भी पढ़ें: 

Religious Freedom: अमेरिका ने तैयार की धार्मिक स्वतंत्रता के मामले में सबसे खराब देशों की लिस्ट, चीन और पाकिस्तान भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
PM मोदी के कहने से टल गया परमाणु हमला! पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'पुतिन ने मानी थी उनकी बात'
PM मोदी के कहने से टल गया परमाणु हमला! पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'पुतिन ने मानी थी उनकी बात'

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
Embed widget