एक्सप्लोरर

'अगर ऐसा ही चलता रहा तो...', एलन मस्क ने अमेरिका और यूरोपीय देशों को क्यों दे डाली चेतावनी?

Elon Musk On Beclining Birth Rate: एलन मस्क ने पश्चिमी देशों में घटती जन्मदर को सबसे बड़ा खतरा बताया है. उनका कहना है कि अगर यह सिलसिला जारी रहा तो अमेरिका और यूरोप जैसी सभ्यताएं अस्तित्व खो सकती हैं. 

Elon Musk On Beclining Birth Rate: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने एक बार फिर जनसंख्या संकट को लेकर गहरी चिंता जताई है . सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर मस्क ने लिखा, "अगर यह सिलसिला जारी रहा, तो पश्चिम का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा ."

उन्होंने ये बात एक यूजर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए की . पोस्ट में दावा किया गया था कि रिप्लेसमेंट माइग्रेशन पश्चिम के लिए सबसे बड़ा खतरा है . इस पर मस्क ने कहा कि प्रवास नहीं, बल्कि गिरती जन्मदर पश्चिम के लिए सबसे बड़ा खतरा है .

अमेरिका और यूरोप पर खतरे की घंटी

मस्क ने साफ कहा कि अमेरिका और यूरोप जैसे देशों के सामने सबसे बड़ी चुनौती घटती जनसंख्या है . उनके अनुसार, अगर जन्मदर में गिरावट जारी रही तो आने वाले समय में पश्चिमी सभ्यता का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा . मस्क ने यह भी कहा कि प्रवास का असर भी गंभीर है, लेकिन जनसंख्या संकट कहीं ज्यादा विनाशकारी साबित हो सकता है .

'ओवरपॉपुलेशन नहीं, अंडरपॉपुलेशन असली संकट'

एलन मस्क पहले भी कई बार कह चुके हैं कि दुनिया में असली समस्या ओवरपॉपुलेशन नहीं, बल्कि अंडरपॉपुलेशन यानी कम होती जनसंख्या है . उनके मुताबिक, जन्मदर में लगातार गिरावट से आर्थिक ठहराव, श्रमिकों की कमी और सभ्यता के पतन तक की नौबत आ सकती है . मस्क ने कहा था, 'ज्यादातर लोग अब भी मानते हैं कि दुनिया में आबादी ज्यादा है, जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है .'

जापान से यूरोप तक के देश जूझ रहे हैं इस समस्या से

जापान काफी समय से जनसंख्या घटने की समस्या से जूझ रहा है . इसी तरह दक्षिण कोरिया, इटली और पूर्वी यूरोप के कई देश भी इसी संकट का सामना कर रहे हैं . एलन मस्क की चेतावनी इन सभी देशों पर लागू होती है . यही कारण है कि अब इस मुद्दे पर जन्मदर बढ़ाने वाली नीतियों, प्रवासन (माइग्रेशन) सुधार और काम की कमी को पूरा करने के लिए एआई और रोबोट के इस्तेमाल पर चर्चा बढ़ गई है .

विशेषज्ञों का मानना है कि घटती जनसंख्या से निपटने के लिए जन्मदर बढ़ाने वाली नीतियां अपनानी होंगी . साथ ही, श्रमिकों की कमी को पूरा करने के लिए नई तकनीक और रोबोटिक्स का सहारा भी लेना पड़सकता है . एलन मस्क का यह बयान पश्चिमी देशों को अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करने की सीधी चेतावनी माना जा रहा है .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम शेख हसीना ने बांग्लादेश ट्रिब्यूनल से कहा- मौत की सजा को करें निरस्त, ट्रायल हो निष्पक्ष
पूर्व पीएम शेख हसीना ने बांग्लादेश ट्रिब्यूनल से कहा- मौत की सजा को करें निरस्त, ट्रायल हो निष्पक्ष
एक तरफ सीजफायर की गुजारिश का दावा करते रहे ट्रंप, दूसरी तरफ ईरान ने दिया ये बड़ा बयान
एक तरफ सीजफायर की गुजारिश का दावा करते रहे ट्रंप, दूसरी तरफ ईरान ने दिया ये बड़ा बयान
US Israel Iran War Live: 'अप्रैल फूल बना रहे ट्रंप', US प्रेसिडेंट के नए राष्ट्रपति वाले दावे को ईरान ने किया खारिज
'अप्रैल फूल बना रहे ट्रंप', US प्रेसिडेंट के नए राष्ट्रपति वाले दावे को ईरान ने किया खारिज
पाकिस्तान का फाल्स फ्लैग नैरेटिव एक्टिव, अखबार-टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर शुरू किया भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा
PAK का फाल्स फ्लैग नैरेटिव एक्टिव, अखबार-टीवी चैनल पर शुरू किया भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
'हम पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे, तब तक...', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ का बड़ा खुलासा 
'हम पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे, तब तक...', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ का बड़ा खुलासा 
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
'मैं IPL 2026 नहीं खेल रहा क्योंकि मुझे...', PSL में खेल रहे एडम जाम्पा ने दिया बड़ा बयान
'मैं IPL 2026 नहीं खेल रहा क्योंकि मुझे...', PSL में खेल रहे एडम जाम्पा ने दिया बड़ा बयान
रहमान डकैत की हेयर बिग को सेट करते दिखे अक्षय खन्ना, बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल
रहमान डकैत की हेयर बिग को सेट करते दिखे अक्षय खन्ना, बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
Muslim Chaturvedi: कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
Fatty Liver Without Alcohol: बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
Embed widget