एक्सप्लोरर

क्या एलन मस्क की कुल दौलत में भी कमी आएगी? जानिए CEO के तौर पर कितनी है कमाई

Elon Musk Total Wealth: एलन मस्क ने ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से खरीदा था. अब वह ऐसे निवेशक की तलाश कर रहे हैं, जो ट्विटर पर प्रति शेयर उतना ही भुगतान करे जितना उन्होंने किया था.

Elon Musk Salary: इतने विवादों के बाद ट्विटर खरीदने वाले एलन मस्क (Elon Musk) ने अब अचानक एक और बढ़ा फैसला लिया है. उनका कहना है कि वह जल्द ही सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं. मस्क ने दो महीने पहले ही 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था. इसके बाद उन्हें इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयर (Tesla Shares) भी बेचने पड़े थे. ऐसे में कहा जा रहा है कि इतने कम समय में ट्विटर को छोड़ देना उन्हें भारी नुकसान पहुंचा सकता है. 

एलन मस्क ने ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से खरीदा था. अब वह ऐसे निवेशक की तलाश कर रहे हैं, जो ट्विटर पर प्रति शेयर उतना ही भुगतान करे जितना उन्होंने किया था. हालांकि, उनके लिए यह काफी मुश्किल होने वाला है. इस बार मस्क को पहले ही कई नुकसान का सामना करना पड़ा. यही कारण था कि एक रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने लाखों डॉलर के पिछले बिलों का भुगतान करने से इंकार कर दिया था. 

CEO के तौर पर कितना कमाते हैं मस्क 

फॉर्च्यून लिस्ट के अनुसार एलन मस्क को दुनिया की किसी भी कंपनी के सीईओ से ज्यादा वेतन मिलता है. साल 2021 में एलन मस्क को वेतन के तौर पर 23.5 अरब डॉलर यानी 1.82 लाख करोड़ रुपये मिले. यह तो सभी को पता है कि मस्क दुनिया सबसे अमीर लोगों में शामिल है, लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा नुकसान भी इसी साल देखा है.

इस साल मस्क की नेटवर्थ में गिरावट 

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार उनकी नेटवर्थ में 12.2 अरब डॉलर का उछाल आया था, लेकिन इसी साल उनकी नेटवर्थ में 47.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है. उनका मानना था कि वह ट्विटर के जरिए जल्द ही इस पैसे को रिकवर कर लेंगे, लेकिन ऐसा कुछ फिलहाल नहीं हो सकता. अब उनका ट्विटर छोड़ने का फैसला उन्हें और ज्यादा नुकसान में डाल सकता है.  

ट्वीट में जाहिर किया अपना दर्द 

एक व्यक्ति ने जब मजाक करते हुए ट्विटर का नया सीईओ बनने की इच्छा जताई और इसे लेकर ट्वीट किया तो एलन मस्क ने उनके ट्वीट का जवाब देने में जरा भी देर नहीं की. मस्क ने कहा कि आपको दर्द बहुत ज्यादा पसंद होगा. इसके लिए आपको अपनी लाइफटाइम सेविंग को ट्विटर पर इंवेस्ट करना होगा और ट्विटर मई से ही दिवालियापन की ओर तेजी से बढ़ रहा है. अभी भी नौकरी चाहते हैं?

ये भी पढ़ें: 

Elon Musk Will Resign: एलन मस्क का बड़ा एलान, जल्द ही ट्विटर सीईओ के पद से देंगे इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget