एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: इजरायल पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, पीएम नेतन्याहू से मुलाकात कर बोले- कट्टरपंथ को...

Elon Musk On Israel-Hamas War: इजरायल और हमास में चल रही जंग के बीच  एक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि वो गाजा का पुनर्निर्माण करने में मदद करेंगे.

Israel-Hamas War: इजरायल और फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास में चल रही जंग के बीच  एक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इजरायल पहुंचे हैं. उन्होंने यहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर इस संघर्ष को लेकर इजरायल का समर्थन किया. 

एलन मस्क ने इजरायल का समर्थन करते हुए कहा, ''इजरायल और हमास के बीच जंग खत्म होने के बाद वो गाजा का पुनर्निर्माण करने में मदद करना चाहेंगे, लेकिन फिलिस्तीनी क्षेत्रों को कट्टरपंथ से मुक्त कराना महत्वपूर्ण है.'' 

एलन मस्क और नेतन्याहू किबुत्ज कफर अजा पहुंचे
हमास के हमले से प्रभावित किबुत्ज कफर अजा का के दौरे पर भी मस्क नेतन्याहू के साथ पहुंचे. इस दौरे की फोटो शेयर करते हुए नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''मैंने एलन मस्क के साथ किबुत्ज कफर अजा का दौरा किया ताकि उन्हें हमास के मानवता के खिलाफ किए गए अपराधों को करीब से दिखा सकूं.''

हालांकि इजरायल और हमास के बीच समझौते के तहत चार दिवसीय युद्ध विराम शुक्रवार (24 नवंबर) से शुरू हुआ है. इसके तहत इजरायल में बंद कैद फिलिस्तीन और गाजा में बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों की अदला-बदली हो रही है. 

समझौते के  तहत इजरायल ने 39 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जबकि हमास ने 13 बंधकों को रिहा किया था. सात अक्टूबर से शुरू हई जंग के बाद ये पहली बार संघर्ष विराम है. 

कितने लोगों की गई जान?
गाजा पट्टी पर शासन कर रहे हमास ने सात अक्टूबर की सुबह इजरायल पर रॉकेट हमला कर घुसपैठ शुरू की थी. इस पर नेतन्याहू ने कहा था कि हम युद्ध में हैं और जीतेंगे. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जंग में इजरायल के 1 हजार 200 लोगों की जान गई. वहीं फिलिस्तीन के 14 हजार 854 लोग जान गंवा चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- Israel Hamas War: 'मैंने देखे हैं बच्चों के कटे सिर...', इजरायल-हमास युद्ध पर व्हाइट हाउस में छिड़ी तू-तू मैं-मैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget