एक्सप्लोरर

बदलने वाली है एयर ट्रैवेल की तस्वीर! 30 मिनट में दिल्ली से पहुंच जाएंगे अमेरिका, एलन मस्क के इस प्लान से मची खलबली

SpaceX New Project: स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने हाल में ही एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि अब दुनिया के बड़े शहरों के बीच यात्रा बेहद कम समय में संभव हो सकेगी.

SpaceX New Project: अरबपति स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने स्पेस ट्रैवल को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि स्पेसएक्स की महत्वाकांक्षी अर्थ-टू-अर्थ अंतरिक्ष यात्रा परियोजना जल्द ही वास्तविकता में बदल जाएगी. एलन मस्क अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट के जरिए एक घंटे से भी कम समय में धरती के प्रमुख शहरों के बीच यात्रा संभव हो सकेगी. 10 साल पहले स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट प्रस्तावित किया गया था. इसे दुनिया का सबसे का पॉवरफुल रॉकेट माना जाता है. 

एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर किया था इसका ऐलान 

स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने 6 नवंबर को यह दावा क एक्स यूजर के पोस्ट किए गए वीडियो का जवाब देते हुए किया था. सोशल मीडिया यूजर ने जवाब देते कहा था कि ट्रंप प्रशासन के दौरान स्पेसएक्स को अपना स्टारशिप अर्थ-टू-अर्थ उड़ाने के लिए संघीय विमानन प्रशासन से मंजूरी मिल सकती है. 

1000 यात्री कर सकेंगे सफर 

इस वीडियो में बताया गया है कि अब लंबी दूरी की यात्रा करने में 30 मिनट से भी कम समय लगेगा. आप एक घंटे से भी कम समय में दुनिया के किसी भी शहर में पहुंच सकते हैं. इस वीडियो का जवाब देते हुए एलन मस्क ने कहा, "ऐसा हो सकता है. स्पेसएक्स ने ऐसी तकनीक बनाई है, जिसमे स्टारशिप कक्षा में लॉन्च होने के बाद अंतरिक्ष में गहरे जाने के बजाय पृथ्वी के समानांतर यात्रा कर सकता है. इससे दुनिया के भर के देशों के बीच तेज परिवहन संभव हो पाएगा."  स्टेनलेस स्टील से बना 395 फुट का स्टारशिप एक साथ 1000 लोगों को लेकर यात्रा कर सकता है.

30 मिनट में पहुंच जाएंगे सैन फ्रांसिस्को

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार,  स्पेसएक्स ने कहा है कि लॉस एंजेल्स और टोरंटो के बीच यात्रा का 24 मिनट, लंदन और न्यूयॉर्क के बीच 29 मिनट, जबकि दिल्ली और सैन फ्रांसिस्को के बीच 30 मिनट जितना कम हो सकता है. इस यात्रा में यात्रियों को टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान गुरुत्वाकर्षण बल का अनुभव भी होगा. इस दौरान यात्रियों को सीट बेल्ट लगाए रखना होगा. करीब 10 साल पहले स्पेसएक्स ने इस प्लान को दुनिया के सामने रखा था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget