एक्सप्लोरर

Elon Musk के अल्टीमेटम से ट्विटर को लगा बड़ा झटका! सैकड़ों कर्मचारियों ने खुद ही दिया इस्तीफा

Elon Musk ट्विटर को लेकर अपनी नीतियां पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं. उनका मानना है कि ट्विटर में बहुत से कर्मचारियों की जरूरत नहीं थी, जिन्हें निकाल दिया गया है.

Elon Musk Twitter: ट्विटर में एलन मस्क की एंट्री के बाद से ही कंपनी में काफी कुछ बदल गया है. एलन मस्क अपनी नीतियों से ट्विटर को पूरी तरह से बदलने में लगे हुए हैं और इसका सीधा प्रभाव कर्मचारियों पर पड़ रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एलन मस्क के 'हार्डकोर वर्क' अल्टीमेटम के बाद अब सैकड़ों कर्मचारियों ने खुद ही कंपनी को इस्तीफा सौंप दिया है. माना जा रहा है कि इससे ट्विटर को एक बड़ा झटका लगा है.

दरअसल, दो दिन पहले एलन मस्क ने कर्मचारियों को एक अल्टीमेटम दिया था. एक ईमेल के जरिए नए मालिक ने कर्मचारियों को कहा था, 'ट्विटर को सफल बनाने के लिए हमें बेहद कट्टर होने की आवश्यकता होगी.' ईमेल में 'उच्च तीव्रता' के साथ लंबे समय तक काम करने का भी जिक्र किया गया था. माना जा रहा है कि इस ईमेल का कर्मचारियों पर बहुत नकारात्मक असर पड़ा है. यहां यह भी जान लीजिए कि कर्मचारियों को गुरुवार को दिन के अंत तक मस्क के ऑनलाइन फॉर्म को पूरा करना था या फिर उन्हें कंपनी को छोड़ने का विकल्प दिया गया था.

कंपनी छोड़ने वाले लोगों ने क्या कहा?

सीएनबीसी के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि अब तक कितने कर्मचारी ट्विटर छोड़ चुके हैं, लेकिन ट्विटर के तीन कर्मचारियों ने छोड़ने की अपनी योजना साझा करते हुए पेशेवर प्रतिशोध के डर का हवाला दिया. एक इंजीनियर ने कहा, "महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का प्रतिनिधित्व करने वाली पूरी टीम स्वेच्छा से कंपनी छोड़ रही है...हम बहुत सारे विकल्पों के साथ कुशल पेशेवर हैं, इसलिए एलन ने हमें रहने के लिए कोई कारण नहीं दिया है और कई को छोड़ने के लिए."

वर्क फोर्स को कम करना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क ट्विटर को लेकर अपनी नीतियां पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं. उनका मानना है कि ट्विटर में बहुत से कर्मचारियों की जरूरत नहीं थी, जिन्हें निकाल दिया गया है. एलन मस्क ने ट्विटर में आते ही सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. इससे बाद उन्होंने कंपनी में व्यापक रूप में छंटनी की प्रकिया को शुरू किया. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाला जा रहा है कि जिन्होंने मैनेजमेंट के फैसले की आलोचना की थी.

मस्क को दिवालियेपन का डर!

यहां यह भी जान लीजिए कि एलन मस्क को इस बात का डर भी सता रहा है कि कहीं ट्विटर जल्द ही दिवालियेपन का शिकार ना हो जाए. बीते दिनों उन्होंने इसको लेकर भी कर्मचारियों को चेतावनी दी थी. बता दें कि एलन मस्क ने कर्मचारियो को सप्ताह में 80-घंटे काम करने और मुफ्त भोजन नहीं मिलने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है. इसी के साथ मस्क जल्द ही वर्क-फ्रॉम-होम पॉलिसी में बदलाव करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- म्यांमार में नौकरी के झांसे में फंसे 38 भारतीयों को मिली राहत, भारतीय दूतावास ने कराई वतन वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: सड़कों पर आगजनी और विरोध प्रदर्शन, भारी कर्ज और बजटीय घाटे के दलदल में क्यों फंसा फ्रांस?
Explained: सड़कों पर आगजनी और विरोध प्रदर्शन, भारी कर्ज और बजटीय घाटे के दलदल में क्यों फंसा फ्रांस?
तेल अवीव-वियना फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में इमरजेंसी लैंडिंग
तेल अवीव-वियना फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में इमरजेंसी लैंडिंग
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget