एक्सप्लोरर

पाकिस्ताान: मलाला यूसुफजई को गोली मारने वाला आतंकी जेल से भागा, वीडियो भी किया जारी

पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान का प्रवक्ता एहसानुल्लाह एहसान आर्मी जेल से भाग गया है. उस पर मलाला यूसुफजई को गोली मारने और पेशावर आर्मी स्कूल पर आतंकवादी हमले का आरोप था.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान का खतरनाक आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान का प्रवक्ता एहसानुल्लाह एहसान आर्मी जेल से भाग गया है. एहसान पर नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को गोली मारने और पेशावर आर्मी स्कूल पर आतंकी हमला करने का आरोप है. गुरुवार को जारी एक संदेश में एहसान ने दावा किया है कि वह 11 जनवरी को जेल से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा है. एहसान पाकिस्तान में हुए कई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार है. अमेरिका ने उसके सिर के ऊपर एक मिलियन डॉलर का इनाम रखा है. वह एक अन्य खतरनाक संगठन जमात उल अबरार का भी सदस्य है. गौरतलब है कि पाकिस्तानी तालिबान उस समय चर्चा में आया था, जब 2012 में एहसानुल्लाह ने स्कूल गर्ल मलाला के सिर पर  गोली मार दी थी. इस हमले का उद्देश्य आतंकवादी संगठन के प्रति लोगों में डर पैदा करना था. इसके अलावा एहसानुल्लाह 2014 में पेशावर आर्मी पब्लिक स्कूल हमले का भी मुख्य आरोपी है. इस हमले में 134 स्कूली बच्चे और 15 कर्मचारी मारे गए थे. एहसानुल्लाह पर कई आत्मघाती आतंकी हमले का आरोप एहसानुल्लाह रावलपिंडी और कराची में शियाओं के खिलाफ हुए कई आत्मघाती हमले में भी शामिल रहा है. साथ ही गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके में नौ विदेशी पर्यटकों और उनके गाइड की हत्या का भी आरोप उस पर है. लाहौर में ईस्टर सभा पर आतंकवादी हमला इसके अलावा उसने मोहनंद में शांति समिति के स्वयंसेवकों को निशाना बनाते हुए दो धमाके किए थे. वाघा सीमा के पास आत्मघाती हमला और 2016 में लाहौर के एक पार्क में एक ईस्टर सभा में बमबारी का भी आरोप एहसानुल्लाह पर है. इस आतंकी हमले में कम से कम 75 लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हो गए थे. ये भी पढ़ें:  कोरोना वायरस के बारे में पहली बार चेतावनी देने वाले चीनी डॉक्टर की हुई मौत ऑस्ट्रेलिया: दुनिया के सबसे जहरीले सांप को निगलने के बावजूद जिंदा है मेंढक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget