एक्सप्लोरर

Ebola Virus: कोरोना वायरस के बीच इबोला ने इस देश में मचाई तबाही, अब तक 4 की मौत

पश्चिमी शहर मबंडाका में इबोला के छह नए मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की इससे मौत भी हो चुकी है. WHO ने साफ किया है कि कोरोना वायरस और इबोला में कोई संबंध नहीं है.

नई दिल्ली: जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से अभी उबर भी नहीं पाई थी कि अब इबोला वायरस ने भी दस्तक दे दी है. इबोला वायरस के डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में छह नए मामले सामने आए हैं. जिसकी पुष्टी स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ-साथ डब्ल्यूएचओ ने भी की है.

पश्चिमी शहर मबंडाका में इबोला के छह नए मामले

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक पश्चिमी शहर मबंडाका में इबोला के छह नए मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की इससे मौत भी हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्री इटेनी लोंगोंडो ने कहा कि इबोला वायरस से मबंडाका में चार लोगों की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में डॉक्टर्स की टीम और दवाइयां भेजी गई हैं.

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ने कहा कि कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इबोला वायरस के नए मामलों की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि जिस शहर में इबोला वायरस के मामले मिले हैं, वहां कोरोना वायरस का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है. हालांकि पूरे कांगो में कोरोना वायरस के 3,000 के करीब मामले सामने आ चुके हैं. टेड्रोस ने बताया कि कोरोना और इबोला का आपस में कोई संबंध नहीं है. हालांकि दोनों के लक्षणों में समानता है.

अचानक बुखार, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द  है इबोला के लक्षण

इबोला से संक्रमित व्यक्ति के शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ के संपर्क में आने से फैलता है. इसके लक्षणों में शुरू में अचानक बुखार, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द और गले में खराश होना है. वहीं इसके बाद उल्टी होना, डायरिया और कुछ मामलों में अंदरूनी और बाहरी रक्तस्राव होना भी इसके लक्षण हैं. ज्यादा रक्तस्राव से व्यक्ति की मौत का खतरा बढ़ जाता है. इंसानों में इसका संक्रमण संक्रमित जानवरों, जैसे चमगादड़, चिंपैंजी और हिरण आदि के संपर्क में आने से होता है.

इस वायरस की पहचान सबसे पहले साल 1976 में की गई थी. इसके बाद मार्च 2014 में पश्चिमी अफ्रीका में इसके नए मामले पाए गए. इस वायरस से अब तक 2275 लोगों की मौत हो चुकी है. इस वायरस को इबोला के नाम से कांगो में ही जाना जाता है और कांगो में ही इस वायरस से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं.

ये भी पढ़ें

Updates: दुनियाभर में अबतक 63 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित, पौने चार लाख लोगों की मौत व्‍हाइट हाउस के बाहर हिंसा के बाद बोले ट्रंप- दंगे रोकने के लिए उतार रहा हूं हथियारों से लैस सेना
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'अपने दोस्त नरेंद्र के साथ...' इजरायल के PM नेतन्याहू ने की भारत की जमकर तारीफ
'अपने दोस्त नरेंद्र के साथ...' इजरायल के PM नेतन्याहू ने की भारत की जमकर तारीफ
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Embed widget