एक्सप्लोरर

Earthquake in Japan: एक बार फिर तेज भूकंप के झटके से कांपी जापान की धरती, रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई तीव्रता

Japan Earthquake: एक जनवरी को देश में खतरनाक भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी दी गई थी. 

Japan Earthquake: एक बार फिर तेज भूकंप के झटके से जपान की धरती हिल गई है. जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने कहा कि मंगलवार को जापान के होंशू के पश्चिमी तट के पास रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6 मापी गई है. हालांकि, भूकंप के बाद अबतक किसी तरह के हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है.

इससे पहले रविवार को 5 तीव्रता की भूकंप आई थी. इस साल की शुरुआत ही जापान के लिए अच्छी नहीं रही. एक जनवरी को देश में खतरनाक भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी दी गई थी. 

एक जनवरी को आया था खतरनाक भूकंप

इस साल के पहले ही दिन खतरनाक भूकंप आया.  7.6 तीव्रता वाले भूकंप ने देशभर में तबाही मचा दी. सुनामी को लेकर चेतावनी जारी की गई और साथ ही आने वाले वक्त में और भूकंप आने की आशंका जताई गई. एक जनवरी को आए भूकंप में   अब तक 126 लोगों की मौत हो चुकी है. सैंकड़ों दुकान-मकान क्षतिग्रस्त हो गए.

भूकंप के बाद बिजली की संकट

एक जनवरी को आए भूकंप के बाद कई घरों में बिजली की संकट पैदा हो गई है. जापान के इशिकावा प्रान्त के निवासियों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है. अनामिज़ू में 1,900 घरों में बिजली नहीं थी, और इशिकावा प्रान्त में लगभग 20,000 घरों में बिजली नहीं है. टेलीफोन सेवा भी ठप्प है.

कार में सो रहे लोग

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक जनवरी के भूकंप के बाद लोग इतने डरे हुए हैं कि  वे अपने घरों में ना सोकर बाहर खुले में या फिर अपनी कारों में सो रहे हैं. उन्हें डर है कि कभी भी भूकंप के तेज झटके आ सकते हैं और उनकी जिंदगी पर आफत बन सकती है.

एफपी समाचार एजेंसी से बातचीत में वाजिमा निवासी हिरोयुकी हमातानी ने बताया ,'मैं नए साल के दिन आराम कर रहा था जब भूकंप आया. मेरे सभी रिश्तेदार साथ थे और हम मौज-मस्ती कर रहे थे. लेकिन एक झटके में सब बदल गया. घर खड़ा है लेकिन अब यह रहने लायक नहीं है. भविष्य के बारे में सोचने के लिए मेरे दिमाग में जगह नहीं है.' पिछले सप्ताह आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 2016 के बाद से सबसे अधिक है.  2016 में दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो में आए भूकंप में 276 लोग मारे गए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget